Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रमुख फसलों का उत्पत्ति स्थल | AGTA & Cane Supervisor Important Notes

प्रमुख फसलों का उत्पत्ति स्थल (Centre of Origin)

हेलो दोस्तो नमस्कार आज की इस पोस्ट में बात करेंगे कृषि प्रावधिक सहायक (AGTA) तथा Cane Supervisor जैसी कृषि प्रतियोगी परीक्षाओं में “फसलों का उत्पत्ति स्थल” से संबंधित प्रश्न बार-बार पूछे जाते हैं। यह टॉपिक न केवल कृषि विज्ञान का आधार है बल्कि आनुवंशिक विविधता एवं फसल सुधार कार्यक्रमों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

फसलों के उत्पत्ति स्थल की अवधारणा रूसी वैज्ञानिक Nikolai Vavilov द्वारा प्रस्तुत की गई थी। उन्होंने विश्व के विभिन्न भागों को फसलों के उत्पत्ति केन्द्र के रूप में वर्गीकृत किया।

Centre of Origin, AGTA , Cane Supervisor other Agriculture exam notes

उत्पत्ति स्थल (Centre of Origin) क्या है?

उत्पत्ति स्थल वह भौगोलिक क्षेत्र है जहाँ पर:

  • फसल का सर्वप्रथम विकास हुआ
  • अधिकतम आनुवंशिक विविधता पाई जाती है
  • जंगली प्रजातियाँ उपलब्ध होती हैं
  • फसल का प्राकृतिक रूप मिलता है

Exam IMP : जिस क्षेत्र में अधिक genetic diversity हो, वही उसका मूल उत्पत्ति स्थल माना जाता है।

Vavilov द्वारा बताए गए प्रमुख उत्पत्ति केन्द्र

चीनी केन्द्र (Chinese Centre)

  • सोयाबीन
  • बाजरा (Foxtail Millet)
  • कुट्टू
  • पत्ता गोभी

भारतीय केन्द्र (Indian Centre)

  • धान
  • गन्ना
  • बैंगन
  • उड़द
  • खीरा

मध्य एशियाई केन्द्र (Central Asiatic Centre)

  • गाजर
  • प्याज
  • पालक
  • अल्फाल्फा

निकट पूर्व केन्द्र (Near Eastern Centre)

  • गेहूं
  • जौ
  • मटर
  • मसूर

महत्वपूर्ण: गेहूं का उत्पत्ति स्थल – Near Eastern Centre

मैक्सिको एवं मध्य अमेरिका केन्द्र

  • मक्का
  • अमेरिकन कपास
  • मिर्च
  • राजमा

महत्वपूर्ण: मक्का की उत्पत्ति – मैक्सिको

दक्षिण अमेरिकी केन्द्र

  • आलू
  • टमाटर
  • तंबाकू
  • मूंगफली

महत्वपूर्ण: आलू की उत्पत्ति – पेरू (दक्षिण अमेरिका)

 प्रमुख फसलों की उत्पत्ति स्थल सारणी

क्रम फसल वैज्ञानिक नाम उत्पत्ति स्थल
1गेहूँTriticum aestivumदक्षिण-पश्चिम एशिया (निकट पूर्व)
2धानOryza sativaदक्षिण-पूर्व एशिया (भारत-चीन क्षेत्र)
3मक्काZea maysमध्य अमेरिका (मैक्सिको)
4जौHordeum vulgareपश्चिमी एशिया
5चनाCicer arietinumदक्षिण-पश्चिम एशिया
6अरहरCajanus cajanभारत
7मसूरLens culinarisभूमध्यसागरीय क्षेत्र
8सोयाबीनGlycine maxचीन
9सरसोंBrassica campestrisमध्य एशिया
10सूरजमुखीHelianthus annuusउत्तरी अमेरिका
11कपास (अमेरिकी)Gossypium hirsutumमध्य अमेरिका
12गन्नाSaccharum officinarumन्यू गिनी
13आलूSolanum tuberosumदक्षिण अमेरिका (एंडीज)
14टमाटरSolanum lycopersicumदक्षिण अमेरिका
15मूंगफलीArachis hypogaeaब्राज़ील (दक्षिण अमेरिका)
16तम्बाकूNicotiana tabacumदक्षिण अमेरिका
17कॉफीCoffea arabicaइथियोपिया
18चायCamellia sinensisचीन
19ज्वारSorghum bicolorअफ्रीका (इथियोपिया)
20बाजराPennisetum glaucumअफ्रीका


परीक्षा हेतु विशेष तथ्य

  • गेहूँ, जौ, चना → दक्षिण-पश्चिम एशिया
  • धान → भारत-चीन क्षेत्र
  • मक्का, सूरजमुखी → अमेरिका
  • गन्ना → न्यू गिनी
  • कॉफी → इथियोपिया

प्रमुख फसलों का उत्पत्ति स्थल कृषि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। यदि आप AGTA या Cane Supervisor की तैयारी कर रहे हैं तो इस टॉपिक को अच्छी तरह याद करें, विशेषकर गेहूं, धान, गन्ना, मक्का और आलू के उत्पत्ति स्थल।

नियमित कृषि नोट्स, MCQ टेस्ट और अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट को बुकमार्क करें।

Post a Comment

0 Comments