Hot Posts

6/recent/ticker-posts

AGTA 2025 Question Paper pdf | कृषि प्रावधिक सहायक परीक्षा प्रश्न पत्र download

कृषि प्रावधिक सहायक परीक्षा 2025| सम्पूर्ण हल प्रश्नपत्र 

 अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित कृषि प्रावधिक सहायक (Agriculture Technical Assistant) परीक्षा 13जुलाई 2025 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो चुकी है। यह परीक्षा प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस लेख में हम UPSSSC AGTA Paper 2025 के पूरे प्रश्न पत्र को विषयवार प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसके उत्तर फाइनल उत्तर कुंजी के अनुसार दिये गये हैं। जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा के स्तर और पूछे गए प्रश्नों की सही जानकारी मिल सके।


कृषि प्रावधिक सहायक 2025 , UPSSSC AGTA PAPER 2025


UPSSSC AGTA Exam 2025 – परीक्षा विवरण

  • परीक्षा नाम: कृषि प्रावधिक सहायक 2025
  • आयोग : UPSSSC
  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • समय: 2 घंटे
  • नकारात्मक अंकन: 0.25%

नोट: इस प्रश्न पत्र में दिए गए उत्तर आयोग की अंतिम संशोधित उत्तरकुजी के अनुसार हैं अगर किसी प्रश्न को लेकर कोई डाउट है तो नीचे दिए गये कमेंट बाक्स में अपनी बात रखें।


कृषि प्रावधिक सहायक 2025: सम्पूर्ण हल प्रश्नपत्र 


1. निम्नलिखित में से कौन-सी तेल की खली अखाद्य है और पशुओं को खिलाने के लिए उपयुक्त नहीं है?
  1. अरंडी (कैस्टर) की खली
  2. नीम की खली
  3. मूंगफली की खली
  4. महुआ की खली

विकल्प :

(A) I, III और IV
(B) II, III और IV
(C) I, II और IV ✅
(D) I, II और III
(E) उपयुक्त में से कोई नही

2. पादप प्रजनन में हेटेरोसिस को ______ के नाम से भी जाना जाता है।

(A) हाइब्रिड विगोर✅
(B) उत्परिवर्तन
(C) अंतःप्रजनन अवनमन
(D) पॉलीप्लॉइडी
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

3. निम्नलिखित फसलों का उनके सही वर्गीकरण श्रेणी से मिलान कीजिए :

सूची 1 (फसल) सूची 2 (वर्गीकरण श्रेणी)
a. चावल                  i. रेशेदार फसल
b. गन्ना ii. तिलहन फसल
c. मूंगफली                        iii. अनाज फसल
d. जूट iv. नकदी फसल

कूट :
(A) a-i, b-iii, c-ii, d-iv
(B) a-iii, b-i, c-ii, d-iv
(C) a-iii, b-iv, c-ii, d-i✅
(D) a-iii, b-i, c-iv, d-ii
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

4. गंधी बग निम्नलिखित में से किस फसल का एक पहचाना गया कीट है ?

(A) कपास
(B) चावल✅
(C) गेहूं 
(D) सरसों 
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

5. नाशवान वस्तुओं के परिरक्षण के लिए प्रयुक्त शून्य ऊर्जा शीत भंडारण का अंतर्निहित सिद्धांत क्या है?

(A) विकिरणीय शीतलन
(B) वाष्पीकरण शीतलन ✅
(C) यांत्रिक प्रशीतन
(D) हिमीकरण
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

6. आनुवंशिकी के जनक के रूप में किसे जाना जाता है?

(A) कार्ल लिनियस
(B) नार्मन बोरलाॅग
(C) राबर्ट हुक
(D) एम एस स्वामीनाथन 
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं✅

7. बैसिलस थुरिंजिएंसिस (बीटी) का उपयोग करके किस कीट को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जाता है?

(A) रूट-नाॅन नेमाटोड
(B) कैटरपिलर ✅
(C) एफिड
(D) माइट
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

8. बीज अधिनियम, 1968 के अनुसार यदि किसी बीज कंटेनर में मानव या कशेरूकी जानवरों के लिए हानिकारक रसायन से उपचारित बीज है, तो निम्नलिखित में से कौन सा कथन लेबल पर शामिल किया जाना चाहिए?

(A) पुनर्विक्रय के लिए नहीं 
(B) भोजन, चारे या तेल के प्रयोजनों के लिए उपयोग न करे✅
(C) केवल कृषि उपयोग के लिए 
(D) ठंडे और सूखे स्थान में रखें 
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

9. भारत में ओईसीडी बीज योजना के लिए किस प्राधिकरण को राष्ट्रीय नामित प्राधिकरण (एनडीए) के रूप में नाम किया गया है?

(A) पौध संरक्षण सलाहकार, कृषि मंत्रालय 
(B) संयुक्त सचिव (बीज), कृषि एवं सहकारिता ब्यूरो ✅
(C) कृषि आयुक्त, कृषि मंत्रालय 
(D) निदेशक, राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो 
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

10. निम्नलिखित घटकों पर विचार कीजिए:
  1. पैक हाउस
  2. पकने वाला कक्ष (राइपनिंग चैम्बर)
  3. प्री कूलिंग-यूनिट
इनमें से कौन सा एकीकृत कटाई-उपरांत प्रबंधन परियोजनाओं का हिस्सा हैं?

(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 
(D) 1, 2 और 3✅
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

11. निम्नलिखित में से कौन सा एक जूनोटिक (पशुजन्य)रोग है जो दूषित दुग्ध के सेवन से मनुष्यों में फ़ैल सकता है?

(A) यक्ष्मा✅
(B) ब्लोट
(C) एफएमडी
(D) गिलटी रोग (ऐन्थ्रेक्स)
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

12. एनसीएपी (राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम) के आंकड़ों के अनुसार, गोरखपुर शहर (उत्तर प्रदेश) ने वित्त वर्ष 2019–20 में वार्षिक औसत PM10 सांद्रता 280 µg/m3 दर्ज की। वित्त वर्ष 2021–22 में PM10 सांद्रता के लिए लक्ष्य में कमी 138 µg/m3 थी, जबकि वास्तविक सांद्रता 142 µg/m3 प्राप्त हुई।इसके आधार पर, PM10 सांद्रता में इकाई कमी क्या थी?

(A) 142 µg/m3
(B) 31 µg/m3
(C) 138 µg/m3✅
(D) 445 µg/m3
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

13. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) द्वारा विकसित राशन फार्मुलेशन साफ्टवेयर का नाम?

(A) पशु विकास 
(B) पशुपोषण✅
(C) मिल्कमेट
(D) गौशाला ऐप
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

14. पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत दो खुर वाले पशुओं को प्रभावित करने वाले किस विषाणु रोग को अर्धवार्षिक टीकाकरण के लिए प्राथमिकता दी जाती है?

(A) खुरपका-मुँहपका रोग (एफएमडी)✅
(B) क्लासिकल स्वाइन फीवर (सीएसएफ)
(C) ब्रुसेलोसिस
(D) पेटे डेस पेटिट्स रूमिनेंट्स (पीपीआर)
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

15. आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (29 मई, 2025) के अनुसार, किस खरीफ फसल को 2025–26 सीजन के लिए सबसे अधिक एमएसपी वृद्धि प्राप्त हुई?

(A) कपास – ₹589 प्रति क्विंटल
(B) रामतिल (नाइजरसीड) – ₹820 प्रति क्विंटल ✅
(C) मक्का – ₹175 प्रति क्विंटल
(D) धान – ₹69 प्रति क्विंटल
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

16. भारत सरकार के अनुसार e-Kisan Upaj Nidhi पहल के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

(A) यह किसानों को उनके इलेक्ट्रॉनिक परक्राम्य गोदाम रसीद (ई-एनडब्ल्यूआर) को गिरवी रखकर कटाई-उपरांत ऋण प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। ✅
(B) यह किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से लाभ प्राप्त करने के लिए डिजिटल मंच प्रदान करता है।
(C) यह किसानों को एफपीओ पोर्टल के माध्यम से सीधे उपभोक्ताओं को उपज बेचने की अनुमति देता है।
(D) यह डीबीटी पोर्टल के माध्यम से उर्वरकों के निःशुल्क वितरण की अनुमति देता है।
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

17. जिला स्तर पर विकेन्द्रीकृत निर्णय लेने और किसान-नेतृत्व वाली कृषि योजना को बढ़ावा देने के लिए विस्तार सुधार योजना के तहत निम्नलिखित में से कौन-सा संस्थागत तंत्र पेश किया गया था?

(A) कृषि-तकनीकी संसाधन केंद्र
(B) कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी ✅
(C) किसान सेवा केंद्र
(D) फार्म विकास प्राधिकरण
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

18. बैसिलस सब्टिलिस औरै पौधों को पर्यावरणीय तनाव सहन करने में मदद करता है ?

(A) तनाव-प्रतिक्रिया जीन और फाइटोहॉर्मोन की अभिव्यक्ति को प्रेरित करके✅
(B) मिट्टी से अतिरिक्त जल को अवशोषित करके
(C) ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रकाश-संश्लेषण को दबाकर
(D) तनाव के समय पोषक-तत्वों के अवशोषण को रोक कर
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

19. भारत में आधिकारिक बीज प्रमाणीकरण प्रक्रियाओं के अनुसार, विनियामक मानकों की अनिवार्य किए जाने पर बीज लॉट की आनुवंशिक शुद्धता को सत्यापित करने के लिए कौन-सी विधि का उपयोग किया जाता है?

(A) ग्रो-आउट परीक्षण✅
(B) बल्क सीड डाइल्यूशन
(C) गुणसूत्र विश्लेषण
(D) केवल अंकुरण परीक्षण
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

20. निम्नलिखित में से कौन-सा उपकरण विशेष रूप से आकार के आधार पर फलों के वर्गीकरण (ग्रेडिंग) के लिए डिजाइन किया गया है और आम तौर पर ऑपरेशन ग्रीन्स योजना के तहत सरकार द्वारा समर्थित पैकहाउस में लगाया जाता है?

(A) आनत (झुका हुआ) बेल्ट ग्रेडर✅
(B) ओसाई यंत्र (विनोअर)
(C) नमी विश्लेषक
(D) समतलित्र (लेवलर)
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

21. किस प्रकार के मृदा अपरदन की विशेषता असिंचित मिट्टी पर छोटे बमों की तरह कार्य करने वाली वर्षा की बूंदों की बमबारी है, जिससे मृदा कण अलग हो जाते हैं, विघटन होता है तथा पपड़ी का निर्माण होता है, जिससे अंतःस्रवण कम हो जाता है?

(A) परत अपरदन
(B) स्प्लैश अपरदन ✅
(C) रील अपरदन
(D) गली अपरदन
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

22. डिजिटल एकीकरण तथा लेन-देन में पारदर्शिता के माध्यम से कृषि विपणन को आधुनिक बनाने के लिए नीति आयोग द्वारा किस संस्थागत तंत्र को बढ़ावा दिया गया?

(A) राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम)✅
(B) ग्रामीण कृषि बाजार (ग्राम)
(C) कृषि उपज आधुनिकीकरण समिति (एपीएमसी)
(D) नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (एनसीडीईएक्स)
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

23. मूंगफली-आधारित पनीर के उत्पादन के लिए ICAR-CIPHET द्वारा विकसित प्रौद्योगिकी के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

(A) इसे उपभोक्ताओं के लिए पौष्टिक स्वाद बढ़ाने हेतु विकसित किया गया है
(B) उत्पाद की शेल्फ लाइफ 4–5°C पर 10 दिन तथा −20°C पर 20 दिन है✅
(C) इसमें प्रसंस्करण से पूर्व तेल निकालने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है
(D) इसमें पशु-आधारित स्कंदकों के साथ मूंगफली दूध मिलाना आवश्यक है
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

24. निम्नलिखित में से कौन-सा जैव-उर्वरक फलदार पौधों के साथ सहजीवी संबंध में नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करता है?

(A) राइजोबियम✅
(B) माइकोराइजा
(C) अजोला
(D) फॉस्फोबैक्टीरिया
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

25. मोटे अनाज (मिलेट्स) के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा इनके उत्पादन और उपभोग को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

(A) भारत ने मोटे अनाज (मिलेट्स) को “न्यूट्री अनाज” के रूप में रीब्रांड किया और 2023 को राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया।
(B) मोटे अनाजों को भारत में 2018 में “न्यूट्री सीरियल्स” के रूप में रीब्रांड किया गया और 2023 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया।✅
(C) संयुक्त राष्ट्र ने 2018 को राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया ताकि मोटे अनाज के निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके।
(D) मोटे अनाजों को 2021 में “सुपर ग्रेन्स” के रूप में रीब्रांड किया गया ताकि अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा मिले।
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

26. क्रेब्स चक्र में प्रवेश करने से पहले पाइरुविक अम्ल का तत्काल डी-कार्बॉक्सिलेशन होकर बनने वाला उत्पाद क्या है?

(A) ऑक्सालोएसेटिक अम्ल
(B) ऐसीटिल-सीओए (CoA)✅
(C) साइट्रिक अम्ल
(D) एनएडीएच (NADH)
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

27. निम्नलिखित में से कौन-सा पोषक तत्व जड़ के विकास को बढ़ावा देता है और पौधों में प्रारंभिक वृद्धि का समर्थन करता है?

(A) जड़ वृद्धि और बीज विकास के लिए फॉस्फोरस✅
(B) कोशिका भित्ति और झिल्ली स्थिरता के लिए कैल्शियम
(C) पौधों की स्फूर्ति और जल विनियमन के लिए पोटैशियम
(D) पत्ती वृद्धि और क्लोरोफिल संश्लेषण के लिए नाइट्रोजन
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं।

28. निम्नलिखित में कौन सी एजंसी भारत में एमएसपी प्रणाली के तहत अनाज और मोटे अनाज की खरीद के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार है?


(A) भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ
(B) भारतीय खाद्य निगम✅
(C) राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम
(D) विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

29. निम्नलिखित में से कौन-सी गैस ग्रीनहाउस प्रभाव में महत्वपूर्ण योगदान नहीं देती है?

(A) मीथेन
(B) नाइट्रस ऑक्साइड
(C) कार्बन डाइऑक्साइड
(D) ऑक्सीजन✅
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

30. अभिकथन (A) : राष्ट्रीय बीज नीति गाँव स्तर पर बीज भंडारण को बढ़ावा देती है।
कारण (R) : इससे प्राकृतिक आपदाओं या अप्रत्याशित स्थितियों के दौरान बीजों की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित होती है।


(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या  नही करता है।

(B) अभिकथन (A) की सही है परन्तु कारण (R) गलत है।
(C) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही है, और कारण (R) , अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।✅
(D) अभिकथन (A) गलत है, परंतु कारण (R) सही है।
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

31. फूलगोभी में किस पोषक-तत्व की कमी से ‘व्हिपटेल’ विकार होता है?

(A) कैल्शियम
(B) मोलिब्डेनम✅
(C) तांबा
(D) मैग्नीशियम
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

32. गायें स्तनपान के किस चरण में स्तन शोध के प्रति सर्वाधिक संवेदनशील होती हैं

(A) बछड़ेे के जन्म से पहलेे की शुष्क अवधि जब थन अंतर्वलित हुआ होता है
(B) बछड़ेेेके जन्म के समय का संक्रमण काल जिसमें हार्मोनल और प्रतिरक्षा परिवर्तन शामिल होते हैं ✅
(C) पूर्ण दुग्ध उत्पादन स्थापित होने के बाद चरम स्तनपान

(D) मध्यय स्तनपान स्थित अवस्था दुग्ध उत्पादन चरण
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

33. एफएसएसएआई  निर्देशो के अनुसार खाद्य-उत्पादक पशुओं के लिए वाणिज्यिक पशु आहार हेतु किस मानक का अनुपालन किया जाना चाहिए

(A) ISO 9001 प्रमाणन
(B) वार्षिक पर्यावरणीय ऑडिट
(C) IS 2052 के अनुसार BIS प्रमाणन✅
(D) अनिवार्य तापीय पाश्चुरीकरण
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

34. निम्नलिखित में से किस अधिनियम ने सहकारी विस्तार सेवा की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया?

(A) मोरिल अधिनियम, 1862
(B) स्मिथ-लेवर अधिनियम, 1914✅
(C) हैच अधिनियम, 1887
(D) कृषि समायोजन अधिनियम, 1933
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

35. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन रिले क्रॉपिंग को सही रूप से परिभाषित करता है?

(A) एक फसल की कटाई के बाद दूसरी फसल उगाना
(B)  पहली खड़ी फसल की कटाई से पहले दूसरी फसल उसमें बोना ✅
(C) एक ही खेत में दो फसलें उगाना और हर वर्ष खेत को खाली छोड़ना
(D) एक साथ कई फसलें बोना और काटना
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

36. हाइडैथोड्स  किससे संबंधित है?

(A) श्वसन
(B) वाष्पोत्सर्जन
(C) प्रकाश-संश्लेषण
(D) गुटेशन✅
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

37. बागपत उत्तर प्रदेश, दुर्गापुर राजस्थान और रांची झारखंड में 2021-22 के दौरान बहु-स्थान क्षेत्र परीक्षणों मे ICAR - IARI के किस बीज उपचार फार्मुलेशन ने पारंपरिक कवकनाशकों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए चूने में विल्ट और जड सड़न को प्रभावी ढंग से कम किया।

(A) पूसा 5SD (ट्राइकोडर्मा हरजियान आईएआरआई P-4) बीज ड्रेसिंग✅
(B) मेटालैक्सिल + मैंकोजेब (1:1) @ 0.25%
(C) डालहैण्डमा (IIPRTh-31) टैल्क फॉर्मुलेशन
(D) कार्बोक्सिन + थिरम रासायनिक उपचार
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

38. निम्नलिखित में से कौन-सा जटिल उर्वरक के रूप में वर्गीकृत किया गया है?

(A) सिंगल सुपर फॉस्फेट (SSP)
(B) डी-अमोनियम फॉस्फेट (DAP)✅
(C) यूरिया
(D) म्यूरेट ऑफ पोटाश
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

39. उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के अनुसार राइजोबियम आधारित तरल जैव-उर्वरक में न्यूनतम जीवाणु संख्या कितनी होनी चाहिए?

(A) 1 × 10⁴ CFU/ml
(B) 1 × 10⁸ CFU/ml✅
(C) 1 × 10⁶ CFU/ml
(D) 1 × 10⁷ CFU/ml
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

40. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) के अंतर्गत जलसंभर विकास घटक को लागू करने के लिए कौन-सा केंद्रीय मंत्रालय उत्तरदायी है?

(A) जल शक्ति मंत्रालय
(B) पंचायती राज मंत्रालय
(C) पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
(D) कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं✅

41. MANAGE के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में कृषि विस्तार शिक्षा का मान्य सिद्धांत नहीं है?

(A) रुचि और आवश्यकताओं का सिद्धांत
(B) केंद्रीकृत योजना का सिद्धांत✅
(C) करके सीखने का सिद्धांत
(D) भागीदारी का सिद्धांत
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

42. भैंस की किस नस्ल को इसकी उच्च दुग्ध उत्पादन क्षमता और अनुकूलनशीलता के कारण भारत का "काला सोना" कहा जाता है?

(A) सुरती
(B) जाफराबादी
(C) मुर्रा✅
(D) मेहसाणा
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

43. डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (DILRMP) के अंतर्गत विशिष्ट भूमि पार्सल पहचान संख्या (ULPIN) किस आधार पर तैयार की जाती है?

(A) आधार लिंकेज और बायोमेट्रिक विवरण
(B) देशांतर-अक्षांश और कैडस्ट्रल मानचित्र✅
(C) राजस्व इतिहास और म्यूटेशन रिकॉर्ड
(D) फसल इतिहास और मृदा स्वास्थ्य डेटा
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

44. बीज प्रतिस्थापन दर (Seed Replacement Rate - SRR) शब्द से क्या तात्पर्य है?

(A) एक मौसम में संकर और GM बीजों का अनुपात
(B) कुल बोए गए क्षेत्र में प्रमाणित/गुणवत्तापूर्ण बीजों से बोए गए क्षेत्र का प्रतिशत✅
(C) जैविक बीजों से बोई गई भूमि का प्रतिशत
(D) उर्वरकों से प्रतिस्थापित किए गए बीजों की मात्रा
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

45. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत एक वित्तीय वर्ष में ग्रामीण परिवारों को कितने दिनों के मजदूरी रोजगार की गारंटी दी जाती है?

(A) 75 दिन
(B) 100 दिन✅
(C) 50 दिन
(D) 150 दिन
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

46. ग्रामीण विकास मंत्रालय के वाटरशेड विकास परियोजनाओं के लिए क्लस्टर दृष्टिकोण के तहत भू-जलवैज्ञानिक इकाइयों का विशिष्ट आकार सीमा क्या है?

(A) 500–1000 हेक्टेयर
(B) 1000–5000 हेक्टेयर✅
(C) 100–500 हेक्टेयर
(D) 5000–10000 हेक्टेयर
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

47. कृषि पहल के संदर्भ में संक्षिप्त शब्द ARYA का क्या अर्थ है?

(A) कृषि में युवाओं को आकर्षित करना और उन्हें बनाए रखना✅
(B) युवाओं की सहायता के लिए कृषि सुधार
(C) कृषि ग्रामीण युवा कार्रवाई
(D) कृषि-ग्रामीण युवा अचीवर
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

48. मृदा एवं जल संरक्षण में कौन-सा मौलिक दृष्टिकोण अपनाया जाता है, जहाँ रिज-टू-वैली उपाय वनरोपण और इन-सीटू जल संरक्षण को सम्मिलित करते हैं?

(A) वाटरशेड दृष्टिकोण✅
(B) मोनोक्रॉपिंग बेसिन
(C) ब्लॉक प्लांटेशन विधि
(D) बारहमासी फरो सिंचाई
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

49. निम्नलिखित में से कौन-सी योजना प्राकृतिक आपदाओं, कीटों और बीमारियों से होने वाले नुकसान के विरुद्ध किसानों को किफायती फसल बीमा प्रदान करने पर केंद्रित है?
(A) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना✅
(B) परंपरागत कृषि विकास योजना
(C) मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना
(D) राष्ट्रीय कृषि विकास योजना
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

50. लेप्टोस्पायरोसिस निम्नलिखित में से किसके संपर्क से फैलता है?

(A) वायु
(B) मूत्र✅
(C) चारा
(D) लार
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

52. निम्नलिखित में से कौन-सा गेहूँ की फसल को प्रभावित करता है जिससे पर्ण-किट्ट (लीफ रस्ट) रोग हो जाता है?
(A) फाइटोफ्थोरा इन्फेस्टेन्स
(B) जैन्थोमोनास
(C) स्क्लेरोस्पोरा ग्रैमिनिकोला✅
(D) अल्टरनेरिया
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

53. नीचे दिए गए कीटों में से कितने दलहन फसलों पर आक्रमण करते हैं?
I. हेलिकोवर्पा आर्मीजेरा
II. स्किर्फोफागा एक्ससेरप्टालिस
III. एफिस क्रैसिवोरा
IV. स्किर्फोफागा इन्सर्टुलस

(A) दो✅
(B) तीन
(C) एक
(D) चार
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

54. FSSAI मानकों के अनुसार रेडी-टू-सर्व फलों के पेय को कठोर कंटेनरों में पैक किए जाने पर कंटेनर की जल क्षमता के न्यूनतम कितने प्रतिशत तक भरा होना चाहिए?

(A) 90%✅
(B) 95%
(C) 75%
(D) 80%
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
55. निम्नलिखित में से कौन-सी फसल अपनी नाइट्रोजन-स्थिरीकरण क्षमता के लिए जानी जाती है और फसल चक्र में उपयोग की जाती है?

(A) चना✅
(B) गन्ना
(C) मक्का
(D) सरसों
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

*56. निम्नलिखित में से कौन-सी फसल लघु मोटे अनाज (मिलेट) के रूप में वर्गीकृत है? (पूर्ण मार्क)
(A) बाजरा
(B) कोदो
(C) ज्वार
(D) रागी
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

57. यंत्रीकृत बुवाई को सुविधाजनक बनाने के लिए बीजों को बड़ा और एकसमान आकार देने के लिए निम्नलिखित में से किस विधि का उपयोग किया जाता है?

(A) गीला उपचार
(B) बीज पेलेटिंग✅
(C) सूखा उपचार
(D) घोल (स्लरी) विधि
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

58. राष्ट्रीय पौध स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान (NIPHM) के अनुसार, भंडारण के लिए अधिकतम सुरक्षित नमी की मात्रा चावल/धान के लिए ________ और गेहूँ के लिए ________ है।

(A) 14%, 12%
(B) 13%, 15%
(C) 12%, 14%✅
(D) 15%, 13%
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

*59. निम्नलिखित में से कौन-सा काले चने का सही वानस्पतिक नाम दर्शाता है? (पूर्ण मार्क)

(A) Vigna mungo
(B) Vigna radiata
(C) Phaseolus vulgaris
(D) Cicer arietinum
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

60. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रदूषक केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता निगरानी कार्यक्रम (NAMP) के तहत मानक वायु प्रदूषकों की सूची में शामिल नहीं है?

(A) अमोनिया (NH3)✅
(B) कणिकीय पदार्थ 10 (PM10)
(C) सल्फर डाइऑक्साइड (SO2)
(D) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO2)
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

61. भारत में राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) प्लेटफॉर्म आधिकारिक तौर पर कब लॉन्च किया गया?

(A) 14 अप्रैल, 2016✅
(B) 15 अगस्त, 2017
(C) 26 जनवरी, 2015
(D) 2 अक्टूबर, 2018
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

62. कौन-सी रेशमकीट प्रजाति शहतूत रेशम का उत्पादन करती है और भारत में वाणिज्यिक रेशम उत्पादन के लिए व्यापक रूप से पाली जाती है?

(A) Philosamia ricini
(B) Bombyx mori
(C) Antheraea mylitta
(D) Antheraea assamensis✅
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

63. उत्तर प्रदेश सरकार ने खेती को वैश्विक कार्बन क्रेडिट बाजार से जोड़ने के लिए कौन-सी पहल शुरू की है?

(A) कृषि-वानिकी कार्बन वित्त परियोजना✅
(B) सतत कृषि योजना
(C) हरित यूपी पहल
(D) कार्बन तटस्थ कृषि कार्यक्रम
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

64. भारतीय बीज प्रमाणन प्रबंधन प्रणाली के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन आधार बीज का सही वर्णन करता है?

(A) यह किसानों द्वारा परीक्षण के लिए उपयोग किए जाने वाले प्रमाणित बीज की संतान है
(B) इसका उत्पादन प्रजनक बीज से किया जाता है और इसे IMSCS मानकों को पूरा करना होता है✅
(C) इसे प्रमाणन के बिना सीधे किसानों को वितरित किया जाता है
(D) इसका वितरण केवल निजी बीज उत्पादकों द्वारा बीज खुदरा विक्रेताओं को किया जाता है
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
65. सटीक क्षेत्र विश्लेषण के लिए प्रतिनिधि मृदा नमूना प्राप्त करने हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा मृदा नमूनाकरण पैटर्न आधिकारिक रूप से अनुशंसित है?

(A) यादृच्छिक (रैंडम)
(B) जिग-ज़ैग✅
(C) वृत्ताकार
(D) रैखिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

➡ Part 2 (Q66–Q80)

Post a Comment

0 Comments