Hot Posts

6/recent/ticker-posts

UPSSSC AGTA Previous Year Question Paper 2025: UP Special के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न

13 जुलाई 2025 को पूछे गए UP Special के 20 प्रश्न

इस पोस्ट में हम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित कृषि प्राविधिक सहायक (AGTA) परीक्षा 2025 की महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर रहे हैं। यह परीक्षा 13 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश स्पेशल (UP Special) से कुल 20 महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गए थे।

यहाँ दिए गए सभी प्रश्न UPSSSC AGTA Previous Year Question Paper 2025 पर आधारित हैं, जो आगामी AGTA, गन्ना पर्यवेक्षक, ADO एवं अन्य UPSSSC परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

यदि आप UPSSSC AGTA परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो UP Special GK के पिछले वर्षों के प्रश्न आपकी तैयारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह पोस्ट परीक्षा-उपयोगी प्रश्नों का एक भरोसेमंद संग्रह है।


UPSSSC AGTA, UP SPECIAL 20 Question


UP Special GK 20 प्रश्न upsssc agta 


1. उत्तर प्रदेश के किस वैज्ञानिक को 2021 में जी-प्रोटीन-युग्मित रिसेप्टर्स (GPCRs) के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?

(A) डॉ. बी.एन. सुरेश
(B) डॉ. रंजना आर.एम.
(C) डॉ. आर.ए. माशेलकर
(D) डॉ. अरुण कुमार शुक्ला✅
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

82. उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम किस वर्ष अधिनियमित किया गया था ?

(A) 1995
(B) 1976✅
(C) 1980
(D) 2001
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

83. उत्तर प्रदेश में कुष्ठ रोग पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को कितनी मासिक पेंशन प्रदान की जाती है ?

(A) ₹ 2,000
(B) ₹ 3,000✅
(C) ₹ 1,500
(D) ₹ 5,000
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

84. इलाहाबाद संधि पर किस वर्ष हस्ताक्षर किए गए, जिसके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों पर ब्रिटिश नियंत्रण हो गया ?

(A) 1784
(B) 1793
(C) 1765✅
(D) 1815
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

85. ‘थारू’ जनजातीय नृत्य उत्तर प्रदेश के किस क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान है ?

(A) पूर्वी उत्तर प्रदेश
(B) तराई क्षेत्र✅
(C) पश्चिमी उत्तर प्रदेश
(D) बुंदेलखंड
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

86. लखनऊ के किस नवाब ने बड़ा इमामबाड़ा कॉम्प्लेक्स का निर्माण करवाया था ?

(A) शुजा-उद-दौला
(B) सआदत अली खान
(C) वाजिद अली शाह
(D) सफदर जंग
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं✅

87. उत्तर प्रदेश की कौन-सी प्रमुख कवयित्री अपने साहित्यिक योगदान के लिए जानी जाती हैं और उन्हें 1988 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था ?

(A) उषा किरण खान
(B) सुभद्रा कुमारी चौहान
(C) महादेवी वर्मा✅
(D) गौरा पंत ‘शिवानी’
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

88. उत्तर प्रदेश में कौन-सा विश्वविद्यालय 2016 में स्थापित हुआ और कानपुर में स्थित है ?

(A) छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय
(B) डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय
(C) हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय✅
(D) चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

89. उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल कौन थी ?

(A) सरोजिनी नायडू✅
(B) पद्मजा नायडू
(C) सुचेता कृपलानी
(D) विजयलक्ष्मी पंडित
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

90. उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित खिलाड़ियों का उनके संबंधित खेलों से मिलान कीजिए :


खिलाड़ी खेल
A अभिनव श्याम गुप्ता i जिमनास्टिक                   
B आशीष कुमार ii बैडमिंटन  
C भुवनेश्वर कुमार iii क्रिकेट 
d अन्नु राज सिंह iv शूटिंग

कूट :

(A) a-i, b-ii, c-iii, d-iv
(B) a-iii, b-iv, c-i, d-ii
(C) a-ii, b-i, c-iv, d-iii✅
(D) a-iv, b-iii, c-ii, d-i
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

91. उन्नाव जिले का पूर्व नाम क्या था ?

(A) सवाई गोदो✅
(B) प्रताप नगर
(C) सत्यवादी
(D) विष्णुपुर
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

92. उत्तर प्रदेश नगरपालिका अधिनियम की किस धारा के तहत स्थानीय निकायों के निदेशक की नियुक्ति की जाती है ?

(A) धारा 31-ख✅
(B) धारा 45-क
(C) धारा 21
(D) धारा 12
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

93. फ़िराक गोरखपुरी उत्तर प्रदेश के किस प्रसिद्ध उर्दू कवि का उपनाम था ?

(A) अख़्तर रोमानी
(B) रामधारी सिंह दिनकर
(C) मुनव्वर राणा
(D) रघुपति सहाय✅
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

94. उत्तर प्रदेश में जन्मे कौन-से लेखक और कवि हैं, जो उर्दू साहित्य के लिए जाने जाते हैं, जिन्हें 1986 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था ?

(A) कैफ़ी आज़मी
(B) शम्सुर रहमान फ़ारूक़ी✅
(C) जावेद अख़्तर
(D) गुलज़ार
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

95. 2011 की जनगणना के अनुसार, उत्तर प्रदेश के किस जिले की साक्षरता दर सबसे अधिक थी ?

(A) गौतम बुद्ध नगर✅
(B) लखनऊ
(C) कानपुर नगर
(D) गाजियाबाद
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

96. वर्तमान मूल्यों पर, 2024–25 में उत्तर प्रदेश का अनुमानित सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) कितना है ?

(A) ₹ 18.25 ट्रिलियन
(B) ₹ 24.99 ट्रिलियन✅
(C) ₹ 15.50 ट्रिलियन
(D) ₹ 30.10 ट्रिलियन
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

97. लाल बहादुर शास्त्री के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

I. उनका जन्म मुगलसराय, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
II. उन्होंने "जय जवान जय किसान" का नारा दिया।
III. उन्होंने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन- से सही हैं ?

(A) केवल II और III
(B) केवल III
(C) केवल I और II
(D) I, II और III✅
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

98. उत्तर प्रदेश सरकार ने वैकल्पिक गैर-परंपरागत ऊर्जा विकास संस्था (NEDA) का गठन किस वर्ष में किया ?

(A) 1993
(B) 1990
(C) 1977
(D) 2001
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं✅

99. जीरो पॉवर्टी (शून्य गरीबी) उत्तर प्रदेश अभियान के तहत, प्रत्येक ग्राम पंचायत में अत्यंत गरीब परिवारों की पहचान करने के लिए उपयोग किए जाने वाले त्रि-स्तरीय तंत्र की एक महत्वपूर्ण विशेषता क्या है ?

(A) डेटा संग्रह के लिए डिजिटल उपकरणों पर मैनुअल कागजी कार्यवाही को प्राथमिकता दी जाती है
(B) एंड-टू-एंड डिजिटलीकरण और स्वचालित अरक्षितता-रेटिंग अंतिम चयन निर्धारित करती है✅
(C) परिवारों का चयन जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सामुदायिक इनपुट के बिना किया जाता है
(D) परिवारों का चयन लॉटरी-आधारित प्रक्रियाओं के माध्यम से किया जाता है
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

100. उत्तर प्रदेश सरकार ने पेरिस ओलंपिक्स और पैरालंपिक्स 2024 के ओलंपियंस और पैरालंपियंस को कितनी पुरस्कार राशि वितरित की है ?

(A) ₹ 15.00 करोड़
(B) ₹ 30.00 करोड़
(C) ₹ 10.50 करोड़
(D) ₹ 22.70 करोड़✅
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

ऊपर दिए गए इन प्रश्नों के उत्तर आयोग की अंतिम संशोधित उत्तर कुंजी के अनुसार दिए गए हैं । अगर कोई प्रश्न पर डाउट है तो कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं

⬅ Part 2 | UPSSSC AGTA PAPER ✅


Post a Comment

0 Comments