Hot Posts

6/recent/ticker-posts

UPSSSC AGTA New Vacancy 2026: 2700+ पदों पर बड़ी भर्ती | Notification, Salary, Eligibility

UPSSSC AGTA New Vacancy 2026: 2700+ पदों पर बड़ी भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा कृषि विभाग में Agricultural Technical Assistant (AGTA) के पदों पर एक बार फिर से बड़ी भर्ती लाने की तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी और विभिन्न विभागीय स्रोतों के अनुसार UPSSSC AGTA New Vacancy 2026 के अंतर्गत कुल 2700+ पद प्रस्तावित किए गए हैं। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो कृषि विषय से स्नातक हैं और उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।
पिछली बार AGTA भर्ती 3446 पदों पर आयोजित की गई थी, जिसके बाद से हजारों कृषि स्नातक इस पद की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब जब एक बार फिर बड़ी संख्या में पदों की चर्चा सामने आई है, तो अभ्यर्थियों के बीच उत्साह का माहौल है। इस लेख में हम UPSSSC AGTA भर्ती 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से जानेंगे।

Upsssc agta new vacancy 2026-  2700+ post


UPSSSC AGTA भर्ती 2026: संक्षिप्त विवरण

  • पद का नाम – Agricultural Technical Assistant / कृषि प्रावधिक सहायक  (AGTA)
  • कुल पद – 2700+ (प्रस्तावित)
  • विभाग – कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश
  • परीक्षा कराने वाला आयोग – UPSSSC
  • वेतनमान – लेवल-6
  • ग्रेड पे – 2400

AGTA पद क्या होता है?

Agricultural Technical Assistant (AGTA) / कृषि प्रावधिक सहायक कृषि विभाग का एक महत्वपूर्ण तकनीकी पद है। इस पद पर कार्यरत अधिकारी किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देते हैं। फसल उत्पादन बढ़ाने, उन्नत बीज, उर्वरक और कृषि यंत्रों के सही उपयोग के बारे में किसानों को मार्गदर्शन देना कृषि प्रावधिक सहायक की मुख्य भूमिका होती है।

 कृषि प्रावधिक सहायक जमीनी स्तर पर कार्य करते हैं और सरकारी कृषि योजनाओं को ज़मीन तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। इसलिए यह पद केवल कार्यालय तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसमें फील्ड वर्क की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

UPSSSC AGTA New Vacancy 2759 क्यों है खास?

यह भर्ती कई कारणों से खास मानी जा रही है। सबसे पहला कारण है पदों की संख्या 2700+ पद एक बहुत बड़ी संख्या है, जिससे हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना बनेगी।

दूसरा कारण यह है कि यह भर्ती कृषि स्नातकों के लिए है, जिनके लिए सरकारी नौकरियों के विकल्प सीमित होते हैं। कृषि की यह भर्ती उनके लिए एक स्थिर और सम्मानजनक करियर का अवसर प्रदान करती है।

कृषि प्रावधिक सहायक की योग्यता क्या होती है?

UPSSSC AGTA भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास कृषि विषय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य होता है। निम्न योग्यताएं मान्य होती हैं:

  • B.Sc. Agriculture
  • B.Sc. Horticulture
  • कृषि से संबंधित अन्य समकक्ष डिग्री
इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी को UPSSSC PET परीक्षा में उतने मार्क लाना जरूरी होता जितने में कृषि प्रावधिक सहायक की मुख्य परीक्षा में शार्टलिस्ट हो सके PET परीक्षा AGTA भर्ती की पहली सीढ़ी मानी जाती है। पिछली परीक्षा AGTA 3446 में जिसके शून्य से ऊपर जिसके मार्क थे उन सभी को AGTA 3446 की मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिला था।

आयु सीमा

AGTA भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की जाती है। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाती है।

चयन प्रक्रिया

UPSSSC AGTA भर्ती की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होती है। इसमें निम्न चरण शामिल होते हैं:

  1. PET स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग
  2. लिखित परीक्षा
  3. दस्तावेज़ सत्यापन
इस भर्ती में साक्षात्कार नहीं होता है, जिससे चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित रहती है।

परीक्षा पैटर्न

AGTA की लिखित परीक्षा में कृषि विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा का स्तर कृषि स्नातक के अनुरूप होता है।

मुख्य विषय इस प्रकार होते हैं:

  • फसल उत्पादन
  • मृदा विज्ञान
  • उद्यानिकी
  • पादप प्रजनन व क्राप फिजियोलॉजी 
  • कृषि प्रसार
  • कृषि अर्थशास्त्र
  • उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान
  • कम्प्यूटर 

सिलेबस का महत्व

AGTA परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेबस की सही समझ बहुत जरूरी है। कई अभ्यर्थी बिना सिलेबस जाने तैयारी शुरू कर देते हैं, जिससे समय और मेहनत दोनों व्यर्थ हो जाती है।
सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करने से तैयारी सही दिशा में होती है और परीक्षा में अच्छे अंक लाने की संभावना बढ़ जाती है।

वेतनमान और सुविधाएं

AGTA पद पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-6 के अंतर्गत वेतन दिया जाता है। शुरुआती वेतन लगभग 44,000 रुपये प्रति माह होता है।

इसके अलावा महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। यह नौकरी आर्थिक रूप से सुरक्षित मानी जाती है।

कार्यस्थल और जिम्मेदारियां

AGTA अधिकारी का कार्यस्थल कृषि विकास खंड, तहसील या जिला स्तर पर हो सकता है। उन्हें किसानों के साथ सीधे संपर्क में रहकर कार्य करना होता है।

सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, कृषि शिविरों का आयोजन करना और रिपोर्ट तैयार करना AGTA अधिकारी की प्रमुख जिम्मेदारियां होती हैं।

विज्ञापन कब जारी होगा?

फिलहाल UPSSSC AGTA New Vacancy 2700 को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। हालांकि विभागीय प्रक्रिया चल रही है और उम्मीद है कि विज्ञापन 2026 में जारी किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नज़र बनाए रखें।

तैयारी कैसे करें?

AGTA परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को कृषि विषयों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अध्ययन, सिलेबस आधारित नोट्स और नियमित अभ्यास सफलता की कुंजी है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स की भी तैयारी करनी चाहिए। UPSSSC AGTA New Vacancy 2700 कृषि स्नातकों के लिए एक बड़ा अवसर है। जो अभ्यर्थी लंबे समय से कृषि विभाग में सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनके लिए यह भर्ती नई उम्मीद लेकर आई है। यदि आप AGTA भर्ती में सफल होना चाहते हैं, तो अभी से सिलेबस के अनुसार नियमित और योजनाबद्ध तैयारी शुरू कर दें।

UPSSSC AGTA 2026: FAQ

Q-1 UPSSSC AGTA Vacancy 2026 कितने पदों के लिए है ?
Ans- UPSSSC AGTA 2026 भर्ती में कुल 2700+ पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Q-2. AGTA 2026 के लिए योग्यता क्या है?
Ans- उम्मीदवार के पास कृषि में स्नातक (B.Sc Agriculture) या समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है।

Q-3. UPSSSC AGTA 2026 की सैलरी कितनी है?
Ans- चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹44,000/- प्रति माह वेतन मिलेगा।

Q-4. AGTA 2026 के लिए आवेदन कैसे करना होगा?
Ans- आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जाएगा।

Q-5. UPSSSC AGTA भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन कब जारी होगा?
Ans- UPSSSC ने नोटिफिकेशन जल्द जारी करने की जानकारी दी है। आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखें।

आप हमारे आफिशियल टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ सकते हैं । जहां आप को AGTA / CANE SUPERVISOR  से संबंधित ताजा अपडेट मिलती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments