Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारत की प्रमुख कृषि योजनाएं 2026: सूची, उद्देश्य और शुरुआत

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ करोड़ों लोग आज भी खेती पर निर्भर हैं। किसानों की आय बढ़ाने, फसल जोखिम कम करने और कृषि को आधुनिक बनाने के लिए भारत सरकार समय-समय पर कई कृषि योजनाएं चलाती है। इस पोस्ट में हम वर्ष 2026 तक लागू भारत की प्रमुख कृषि योजनाओं की पूरी सूची उनकी शुरुआत और उद्देश्य के साथ जानेंगे। क्यों कि UPSSSC AGTA/ Cane Supervisor जैसे एग्जाम में कृषि अर्थशास्त्र एवं योजनाएं यहा से परीक्षा में एक या दो योजनाएं पूछी जाती है। इसलिए योजनाएं परीक्षा की दृष्टि से और भी महत्वपूर्ण हो जाती हैं।

भारत में कृषि योजनाओं की आवश्यकता क्यों है?

भारतीय कृषि को जल संकट, जलवायु परिवर्तन, सीमित आय, फसल नुकसान और बाजार अस्थिरता जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार द्वारा आय सहायता, बीमा, सिंचाई, भंडारण, मृदा सुधार व संरक्षण और बाजार आधारित योजनाएं लागू की जाती हैं।

भारत की प्रमुख कृषि योजनाओं से जुड़े किसान, आधुनिक खेती और कृषि छात्रों के लिए महत्वपूर्ण


भारत में प्रमुख कृषि योजनाओं की सूची (2026)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN)

शुरुआत: 2019
उद्देश्य:

  • छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
  • खेती की बुनियादी जरूरतों के लिए वित्तीय सहयोग देना
  • किसानों की आय में स्थिरता लाना

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY)

शुरुआत: 2016
उद्देश्य:
  • प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान की भरपाई
  • किसानों को खेती के जोखिम से सुरक्षा देना
  • कृषि क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करना

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY)

शुरुआत: 2015
उद्देश्य:
  • हर खेत तक सिंचाई सुविधा पहुँचाना
  • जल संसाधनों का कुशल और सतत उपयोग
  • सिंचित क्षेत्र का विस्तार करना

राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM)

शुरुआत: 2016 (UPSSSC AGTA EXAM 2025) 
उद्देश्य:
  • किसानों को राष्ट्रीय स्तर का ऑनलाइन बाजार उपलब्ध कराना
  • कृषि उत्पादों का पारदर्शी मूल्य निर्धारण
  • बिचौलियों की भूमिका कम करना

किसान क्रेडिट कार्ड योजना (KCC)

शुरुआत: 1998
उद्देश्य:
  • किसानों को समय पर सस्ता ऋण उपलब्ध कराना
  • साहूकारों पर निर्भरता कम करना
  • खेती और पशुपालन को वित्तीय सहयोग देना

कृषि अवसंरचना निधि (Agriculture Infrastructure Fund)

शुरुआत: 2020
उद्देश्य:
  • गोदाम, कोल्ड स्टोरेज और प्रोसेसिंग यूनिट का विकास
  • फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (NFSM)

शुरुआत: 2007
उद्देश्य:
  • चावल, गेहूं, दाल और मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाना
  • देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना
  • आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देना

पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना

शुरुआत: 2015 (UPSSSC Exam)
उद्देश्य:
  • कम पानी में अधिक उत्पादन को बढ़ावा देना
  • ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली को प्रोत्साहित करना
  • जल संरक्षण और जल दक्षता में सुधार करना

किसान उत्पादक संगठन (FPO) योजना

शुरुआत: 2020
उद्देश्य:
  • किसानों को समूह के रूप में संगठित करना
  • सामूहिक खरीद और बिक्री से बेहतर मूल्य दिलाना
  • किसानों की बाजार सौदेबाजी शक्ति बढ़ाना

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना

शुरुआत: 2015
उद्देश्य:
  • मिट्टी की गुणवत्ता की जानकारी किसानों को देना
  • संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देना
  • मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बनाए रखना

कृषि योजनाओं से किसानों को होने वाले लाभ

  • किसानों की आय में वृद्धि
  • खेती के जोखिम में कमी
  • स्वास्थ्य मृदा
  • आधुनिक तकनीकों को अपनाने में सहायता
  • बेहतर बाजार और मूल्य प्राप्ति

भारत में प्रमुख कृषि योजनाओं की पूरी सूची 2026


क्रम संख्या कृषि योजना का नाम शुरुआत वर्ष
1 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) 2019
2 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) 2016
3 प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) 2015
4 राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) 2016
5 किसान क्रेडिट कार्ड योजना (KCC) 1998
6 कृषि अवसंरचना निधि (Agriculture Infrastructure Fund) 2020
7 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (NFSM) 2007
8 पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना 2015
9 मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना 2015
10 किसान उत्पादक संगठन योजना (FPO) 2020
11 राष्ट्रीय बागवानी मिशन (NHM) 2005
12 राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) 2007
13 प्रधानमंत्री कुसुम योजना (PM-KUSUM) 2019
14 राष्ट्रीय पशुधन मिशन 2014
15 राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2014
16 प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) 2020
17 राष्ट्रीय जैविक खेती मिशन (PKVY) 2015
18 राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना (NAIS) 1999
19 राष्ट्रीय कृषि बाजार सुधार योजना 2016
20 प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 2019
21 राष्ट्रीय कृषि यंत्रीकरण मिशन (SMAM) 2014
22 राष्ट्रीय बीज निगम योजना 1963
23 राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (NMEO) 2021
24 प्रधानमंत्री कृषि उड़ान योजना 2020
25 राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन मिशन 2020

भारत में चल रही कृषि योजनाएं किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा और विकास का मजबूत आधार हैं। यदि किसान इन योजनाओं की सही जानकारी लेकर समय पर आवेदन करें, तो खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया जा सकता है। ये योजनाएं प्रतियोगी परीक्षाओं में बार बार पूछी जाती है, इसलिए परीक्षा की दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ):

1. प्रधानमंत्री कुसुम योजना (PM-KUSUM) की शुरुआत कब हुई?
Ans- प्रधानमंत्री कुसुम योजना (PM-KUSUM) की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई।

2. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की शुरुआत कब हुई तथा इसमें सहायता राशि कितनी दी जाती है?
उत्तर:  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी।
इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को ₹6,000 प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो ₹2,000 की तीन समान किस्तों में सीधे किसान के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।

3. राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) क्या है। इसकी शुरुआत कब हुई?
उत्तर: राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) एक ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश भर की कृषि मंडियों को एकीकृत करना और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना है। इसकी शुरुआत 14 अप्रैल 2016 को की गई थी।

4. पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना क्या है ?
उत्तर : पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) का एक घटक है, जिसका उद्देश्य कम पानी में अधिक फसल उत्पादन करना है। इस योजना के तहत ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई को बढ़ावा देकर जल संरक्षण और सिंचाई दक्षता में सुधार किया जाता है।

भारत सरकार की कृषि योजनाएं किसानों के विकास और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने में सहायक हैं। इन योजनाओं की जानकारी प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य ज्ञान दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। यदि इस विषय से संबंधित आपका कोई डाउट या प्रश्न है, तो कृपया कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें।

Post a Comment

0 Comments