Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2026 | PMFBY लाभ, पात्रता, प्रीमियम दर

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2026: PMFBY की पूरी जानकारी, लाभ, पात्रता और प्रीमियम दर

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण कृषि योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, कीट-रोग एवं मौसम जनित जोखिमों से होने वाले फसल नुकसान से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना में प्रीमियर सब्सिडी राशि केन्द्र व राज्य सरकार बराबर बराबर (50:50) वहन करती हैं। इस योजना की शुरुआत 18 फरवरी 2016 को की गई थी।

PMFBY 2026 , pradhan fasal bema yojna

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) क्या है?

PMFBY एक सरकारी फसल बीमा योजना है, जिसके अंतर्गत किसानों को कम प्रीमियम दर पर अधिक बीमा कवरेज प्रदान किया जाता है। यह योजना रबी, खरीफ और बागवानी वाली सभी फसलों तथा राज्यों में अधिसूचित फसलों पर लागू होती है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य

PMFBY योजना के मुख्य लक्ष्य

  • किसानों को फसल नुकसान से आर्थिक सुरक्षा देना
  • कृषि में जोखिम कम करना
  • किसानों को ऋण चुकाने में सहायक करना
  • किसानों की आय को बढ़ाने में सहायता करना
  • देश की खाद्य सुरक्षा बढ़ाने में 
  • आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रमुख विशेषताएँ

PMFBY की खास बातें

  • कम प्रीमियम में अधिक बीमा कवर
  • केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन सुविधा
  • फसल कटाई प्रयोग (CCE) के आधार पर दावा निपटान

PMFBY में किसानों द्वारा दिया जाने वाला प्रीमियम

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रीमियम दर

फसल का प्रकार किसान का प्रीमियम
खरीफ फसल 2%
रबी फसल 1.5%
वाणिज्यिक / बागवानी फसल 5%

शेष प्रीमियम राशि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 50:50 में वहन की जाती है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में कवर किए जाने वाले जोखिम

प्राकृतिक आपदाओं से होने वाला नुकसान

  • सूखा
  • बाढ़
  • ओलावृष्टि
  • चक्रवात
  • अतिवृष्टि

कीट एवं रोग से फसल नुकसान

  • फसल में कीट प्रकोप
  • रोग जनित नुकसान

कटाई के बाद फसल नुकसान (Post Harvest Loss)

कटाई के बाद 14 दिनों तक मौसम के कारण हुआ नुकसान भी बीमा के अंतर्गत कवर किया जाता है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पात्रता

PMFBY के लिए कौन किसान पात्र हैं?

शर्त विवरण
किसान प्रकार छोटे, सीमांत, किरायेदार एवं बटाईदार किसान
फसल अधिसूचित क्षेत्र की अधिसूचित फसल
बैंक खाता अनिवार्य
आधार कार्ड आधार से लिंक होना जरूरी

PMFBY में ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • PMFBY की आधिकारिक वेबसाइट
  • PMFBY मोबाइल ऐप
  • जनसेवा केंद्र से आवेदन आनलाइन कर सकते हैं 

PMFBY में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • नजदीकी बैंक शाखा
  • CSC केंद्र
  • राजकीय बीज भंडार के माध्यम से 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में दावा (Claim) कैसे करें?

PMFBY Claim Process Step by Step

स्टेप प्रक्रिया
1 72 घंटे के अंदर नुकसान की सूचना देना
2 मोबाइल ऐप / बैंक / CSC पर रिपोर्ट दर्ज करना
3 फसल कटाई प्रयोग (CCE) द्वारा आकलन
4 दावा राशि सीधे बैंक खाते में भुगतान


PMFBY से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

बिंदु जानकारी
योजना प्रारंभ वर्ष 2016
संबंधित मंत्रालय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
खरीफ प्रीमियम 2%
रबी प्रीमियम 1.5%

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए एक प्रभावी सुरक्षा प्रणाली है। यह योजना न केवल फसल नुकसान की भरपाई करती है, बल्कि किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त भी बनाती है।

PMFBY FAQ – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े प्रश्न

Q- 1. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कब शुरू हुई?
उत्तर:  वर्ष 2016 में।
Q-2.  खरीफ फसल पर किसान को कितना प्रीमियम देना होता है?
उत्तर: 2 प्रतिशत।
Q-3. क्या किरायेदार किसान PMFBY के पात्र हैं?
उत्तर: हाँ, किरायेदार और बटाईदार किसान पात्र हैं।

इस लेख में दी गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) से संबंधित जानकारी सरकारी दिशा-निर्देशों, शैक्षणिक सामग्री एवं सामान्य सूचना के आधार पर तैयार की गई है। योजना से जुड़े नियम, प्रीमियम दर या पात्रता में समय-समय पर केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा परिवर्तन किया जा सकता है।

यदि किसी किसान या अभ्यर्थी को योजना से संबंधित किसी विशेष प्रश्न, दावा (Claim) या राज्य-विशेष नियम को लेकर कोई संदेह हो, तो वे संबंधित बैंक शाखा, CSC केंद्र या PMFBY की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें।

यह लेख मुख्य रूप से शैक्षणिक (Exam Special) एवं सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

आपका सवाल या सुझाव

यदि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) से संबंधित कोई सवाल, डाउट या सुझाव हो, तो नीचे Comment Box में जरूर लिखें। आपके प्रश्नों के आधार पर हम इस लेख को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।

अगर यह जानकारी आपको उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और अन्य किसानों / अभ्यर्थियों के साथ शेयर करना न भूलें।

Post a Comment

0 Comments