Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM): उद्देश्य, लाभ और कार्यप्रणाली | Agriculture Exam Notes

राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM): One Nation One Market - परीक्षा उपयोगी नोट्स 

आज के इस लेख में हम बात करेगें भारत की एक और नई कृषि  योजना राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) के बारे में, इससे पहले पारंपरिक बाजारें थी जो भारत की कृषि व्यवस्था लंबे समय तक पारंपरिक मंडी प्रणाली पर आधारित रही है, जहाँ किसानों को अपनी उपज बेचने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पारदर्शिता की कमी, बिचौलियों का वर्चस्व और सीमित बाजार किसानों की प्रमुख समस्याएँ थीं। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) की शुरुआत की।

आज e-NAM न केवल सुविधाजनक कृषि विपणन करना बल्कि,  किसानों  के लिए भी एक अत्यंत सरल और लाभकारी  बन चुका है।

e-NAM, National Agriculture Market, AGTA

राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) क्या है?

e-NAM (Electronic National Agriculture Market) एक ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो देश की विभिन्न APMC मंडियों को एकीकृत करता है। इसके माध्यम से किसान और व्यापारी राष्ट्रीय स्तर पर कृषि उत्पादों की खरीद-फरोख्त कर सकते हैं।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य One Nation – One Market की अवधारणा को लागू करना है।

e-NAM की शुरुआत

  • लॉन्च तिथि: 14 अप्रैल 2016
  • मंत्रालय: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
  • सरकार: भारत सरकार

e-NAM की शुरुआत किसानों को बेहतर बाजार, उचित मूल्य और पारदर्शी व्यापार प्रणाली उपलब्ध कराने के लिए की गई थी।

e-NAM के मुख्य उद्देश्य

  • किसानों को उनकी उपज का उचित और पारदर्शी मूल्य दिलाना
  • कृषि विपणन में मध्यस्थों की भूमिका कम करना
  • देशभर की मंडियों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना
  • कृषि व्यापार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना
  • किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करना
  • कृषि क्षेत्र में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना

e-NAM के लाभ

किसानों के लिए लाभ
  • फसल का सही बाजार मूल्य
  • राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा
  • भुगतान सीधे बैंक खाते में
  • दलालों से मुक्ति
व्यापारियों और कृषि व्यवस्था के लिए लाभ
  • पारदर्शी बोली प्रणाली
  • गुणवत्ता आधारित व्यापार
  • आधुनिक कृषि विपणन व्यवस्था

e-NAM की कार्यप्रणाली

e-NAM पूरी तरह से ऑनलाइन प्रणाली पर आधारित है।
  1. किसान मंडी में फसल लाता है
  2. फसल की गुणवत्ता जाँच (Quality Assaying) की जाती है
  3. फसल e-NAM पोर्टल पर सूचीबद्ध होती है
  4. व्यापारी ऑनलाइन बोली लगाते हैं
  5. उच्चतम बोली पर सौदा होता है
  6. भुगतान सीधे किसान के बैंक खाते में किया जाता है

पारंपरिक मंडी और e-NAM में अंतर

बिंदु पारंपरिक मंडी राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM)
बाजार क्षेत्र स्थानीय राष्ट्रीय
मूल्य निर्धारण दलालों पर निर्भर ऑनलाइन बोली
पारदर्शिता कम अधिक
प्रतिस्पर्धा सीमित अधिक
भुगतान देरी से समय पर (DBT)
तकनीक कम पूर्ण डिजिटल

e-NAM से पहले कृषि विपणन व्यवस्था

e-NAM से पहले किसान केवल स्थानीय मंडियों तक सीमित थे। मूल्य निर्धारण में पारदर्शिता नहीं थी, दलालों का प्रभाव अधिक था और भुगतान में देरी आम समस्या थी। AGTA, Cane Supervisor, ADO और AFO परीक्षाओं में e-NAM से जुड़े प्रश्न लॉन्च वर्ष, उद्देश्य, लाभ और पारंपरिक मंडी से अंतर पर आधारित होते हैं।

राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) भारतीय कृषि विपणन प्रणाली में एक ऐतिहासिक सुधार है। इसने किसानों को सशक्त बनाया है और कृषि व्यापार को डिजिटल युग में प्रवेश दिलाया है।

e-NAM से विगत वर्षों में पूछे गये प्रश्न 

Q-1 भारत में राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) योजना / प्लेटफार्म आधिकारिक तौर पर कब लॉन्च किया गया? [कृषि प्रावधिक सहायक -13 july 2025]

(A) 14 अप्रैल, 2016
(B) 15 अगस्त, 2017
(C) 26 जनवरी, 2015
(D) 2 अक्टूबर, 2018
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q-2. राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) का मुख्य उद्देश्य क्या है? 

(A) किसानों को ऋण उपलब्ध कराना
(B) कृषि बीमा प्रदान करना
(C) One Nation – One Market की अवधारणा लागू करना✅
(D) उर्वरक वितरण करना
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं 

Q-3. e-NAM योजना किस मंत्रालय द्वारा संचालित की जाती है?

(A) ग्रामीण विकास मंत्रालय
(B) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
(C) खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
(D) कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q-4. e-NAM प्लेटफार्म का संबंध किससे 

(A) कृषि अनुसंधान
(B) फसल बीमा
(C) कृषि विपणन✅
(D) सिंचाई व्यवस्था
(E) उपर्युक्त में से कोई नह

Q-5. e-NAM के अंतर्गत फसलों की बिक्री किस प्रणाली के माध्यम से होती है?

(A) ऑफलाइन बोली
(B) MSP आधारित खरीद
(C) सरकारी निर्धारित मूल्य
(D) ऑनलाइन बोली प्रणाली✅
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q-6. e-NAM के अंतर्गत किसानों को भुगतान किस प्रकार किया जाता है?

(A) नकद
(B) चेक द्वारा
(C) मंडी समिति द्वारा
(D) सीधे किसान के बैंक खाते में✅
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q-7. e-NAM से पहले किसानों की सबसे बड़ी समस्या क्या थी? 

(A) फसल उत्पादन में कमी
(B) मौसम की अनिश्चितता
(C) सीमित बाजार और दलालों का प्रभाव✅
(D) बीज की अनुपलब्धता
(E) उपर्युक्त में से कोई नही

Q-8. e-NAM के अंतर्गत फसल की गुणवत्ता जाँच को क्या कहा जाता है? [AFO]

(A) Grading
(B) Sorting
(C) Quality Assaying✅
(D) Sampling
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q-9. e-NAM का पूरा नाम क्या है?

(A) Electronic National Agro Market
(B) Electronic National Agriculture Market✅
(C) Economic National Agriculture Market
(D) Electronic New Agriculture Market
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Post a Comment

0 Comments