UPSSSC ने जारी किया ऑनलाइन डीवी कराने की नोटिस, अब अभिलेख सत्यापन होगा डिजिटल
उत्तर प्रदेश के AGTA, VPO तथा जूनियर अस्सिटेंट 5512 के अभ्यार्थी जो इस असमंजस में कि उनका अभिलेख परीक्षण आनलाइन होगा या आफलाइन इसको लेकर कल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विभिन्न भर्तियों के अंतर्गत चयन प्रक्रिया से संबंधित ऑनलाइन अभिलेख सत्यापन (DV) को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी कर दिया है। यह सूचना 7 फरवरी 2026 को लखनऊ से जारी की गई है, जो लाखों अभ्यर्थियों के लिए बेहद जरूरी है।
इस नोटिस के अनुसार, अब आयोग द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से कराई जाएगी।
UPSSSC ऑनलाइन डीवी नोटिस की मुख्य जानकारी
आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को लिखित (मुख्य) परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अर्हता / अभिलेख सत्यापन (DV) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आयोग द्वारा अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाएगा।
अब अभिलेख सत्यापन पूरी तरह ऑनलाइन होगा
UPSSSC ने अभिलेख सत्यापन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए आयोग द्वारा एक ऑनलाइन मॉड्यूल विकसित किया जा रहा है।
अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे-
ऑनलाइन डीवी के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important)
| क्रम संख्या | दस्तावेज का नाम | महत्व |
|---|---|---|
| 1 | शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र | अत्यंत आवश्यक |
| 2 | आयु प्रमाण पत्र | अत्यंत आवश्यक |
| 3 | आरक्षण प्रमाण पत्र | आरक्षित वर्ग हेतु अनिवार्य |
| 4 | दिव्यांगता प्रमाण पत्र | यदि लागू हो |
| 5 | निवास प्रमाण पत्र | महत्वपूर्ण |
| 6 | अन्य आवश्यक दस्तावेज | आवश्यकतानुसार |
केवल UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट / निर्धारित पोर्टल पर ही अपलोड करने होंगे, जो पृथक से नोटिस जारी करके बताया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
गलत दस्तावेज पर नहीं मिलेगा कोई मौका
आयोग ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों के आधार पर ही-
- पात्रता की जांच
- नियमावली के अनुसार चयन
- अंतिम चयन परिणाम
निर्धारित किया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी अयोग्य पाया जाता है या गलत/अपूर्ण दस्तावेज अपलोड करता है, तो उसे चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में शामिल नहीं किया जाएगा।दस्तावेजों की स्वीकृति या अस्वीकृति के संबंध में आयोग का निर्णय अंतिम होगा।
डीवी से जुड़ी सूचना समय-समय पर जारी होगी
UPSSSC ने बताया है कि विभिन्न विज्ञापनों के अंतर्गत जब-जब अभ्यर्थियों को डीवी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, तब-तब इसकी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट / निर्धारित पोर्टल पर प्रकाशित की जाएगी।
डीवी से संबंधित तिथि, समय, ऑनलाइन लिंक और विस्तृत निर्देश समय पर जारी किए जाएंगे।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
जो भी अभ्यर्थी UPSSSC की आगामी भर्तियों जैसे— कृषि प्राविधिक सहायक, गन्ना पर्यवेक्षक, AGTA, VPO आदि में शामिल हैं, वे आयोग की वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।
UPSSSC का यह निर्णय चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऑनलाइन डीवी से अभ्यर्थियों को आयोग कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी और पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी।
किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल ऑफिशियल नोटिस पर ही भरोसा करें।
UPSSSC की Online DV से जुड़े- FAQ
प्रश्न 1: UPSSSC ऑनलाइन डीवी क्या है?
उत्तर: UPSSSC ऑनलाइन डीवी (Document Verification) एक डिजिटल प्रक्रिया है, जिसमें अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने होते हैं।
प्रश्न 2: UPSSSC ऑनलाइन डीवी कब शुरू होगी?
उत्तर: आयोग द्वारा ऑनलाइन डीवी से संबंधित नोटिस जारी कर दिया गया है। डीवी की तिथि, समय और लिंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर जारी किए जाएंगे।
प्रश्न 3: UPSSSC डीवी के लिए दस्तावेज कहां अपलोड करने होंगे?
उत्तर: अभ्यर्थियों को अपने सभी दस्तावेज केवल UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट या आयोग द्वारा निर्धारित पोर्टल पर ही अपलोड करने होंगे।
प्रश्न 4: क्या इस बार ऑफलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा?
उत्तर: नहीं, आयोग के अनुसार इस बार अभिलेख सत्यापन (DV) की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से कराई जाएगी।
प्रश्न 5: गलत या अधूरे दस्तावेज अपलोड करने पर क्या होगा?
उत्तर: यदि कोई अभ्यर्थी गलत, अधूरे या अपात्र दस्तावेज अपलोड करता है, तो उसे चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में शामिल नहीं किया जाएगा। आयोग का निर्णय अंतिम होगा।
प्रश्न 6: ऑनलाइन डीवी के बाद आगे क्या प्रक्रिया होगी?
उत्तर: ऑनलाइन अभिलेख सत्यापन पूरा होने के बाद आयोग द्वारा संबंधित विज्ञापन के अनुसार अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाएगा।



0 Comments