Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Photoperiodism in Hindi – SDP, LDP, DNP, IDP Complete Notes | UPSSSC Agriculture Exam

प्रकाश अवधि (Photoperiodism) – SDP, LDP, DNP, IDP पूरी जानकारी | कृषि परीक्षा नोट्स

पौधों में फूल आने की प्रक्रिया केवल तापमान और पोषक तत्वों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि दिन और रात की अवधि (प्रकाश अवधि) पर भी निर्भर करती है। इस प्रक्रिया को प्रकाश अवधि प्रभाव (Photoperiodism) कहा जाता है। Photoperiodism की खोज- गार्नर और एलार्ड  ने की थी। प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे AGTA, गन्ना पर्यवेक्षक तथा अन्य कृषि परीक्षाओं के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण टॉपिक है।

Photoperiodism Types – SDP, LDP, DNP, IDP

अल्प दिवस पौधे (Short Day Plant - SDP)

वे पौधे जिनमें फूल आने के लिए दिन की अवधि एक निश्चित समय से कम (आमतौर पर 10–12 घंटे से कम) होनी चाहिए, उन्हें अल्प दिवस पौधे कहते हैं।

मुख्य बिंदु:

  • इन पौधों को अधिक अंधकार अवधि की आवश्यकता होती है।
  • यदि अंधकार अवधि टूट जाए तो फूल नहीं आते।
  • खरीफ मौसम की फसलें अल्प दिवस पौधे में आती हैं।

उदाहरण:

  • धान
  • सोयाबीन
  • तंबाकू
  • कपास

दीर्घ दिवस पौधे (Long Day Plant - LDP)

वे पौधे जिनमें फूल आने के लिए दिन की अवधि अधिक (आमतौर पर 12–14 घंटे से अधिक) होनी चाहिए, उन्हें दीर्घ दिवस पौधे कहते हैं।

मुख्य बिंदु:

  • इन पौधों को कम अंधकार अवधि की आवश्यकता होती है।
  • अधिक प्रकाश अवधि मिलने पर फूल जल्दी आते हैं।

उदाहरण:

  • गेहूं
  • जौ
  • मटर
  • पालक

दिन-तटस्थ पौधे (Day Neutral Plant - DNP / UDP)

इन पौधों में फूल आने पर दिन और रात की अवधि का विशेष प्रभाव नहीं पड़ता। ये किसी भी प्रकाश अवधि में फूल दे सकते हैं।

उदाहरण:

  • टमाटर
  • मक्का
  • सूरजमुखी
  • खीरा

मध्यवर्ती दिवस पौधे (Intermediate Day Plant - IDP)

इन पौधों में फूल आने के लिए दिन की अवधि न तो बहुत कम और न ही बहुत अधिक होनी चाहिए। मध्यम प्रकाश अवधि में ही पुष्पन होता है।

विशेष तथ्य:

  • अत्यधिक कम या अधिक प्रकाश मिलने पर फूल नहीं आते।
  • यह अवधारणा प्रतियोगी परीक्षाओं में महत्वपूर्ण है।

प्रकाश अवधि का कृषि में महत्व

  • फसल चयन में सहायक
  • उपयुक्त बुवाई समय निर्धारण
  • उत्पादन बढ़ाने में सहायक
  • ग्रीनहाउस खेती में नियंत्रित पुष्पन

Photoperiodism MCQ in Hindi – SDP, LDP, DNP, IDP Important Questions for Agriculture Exam

यहाॅ Photoperiodism (प्रकाश अवधि) से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) दिए गए हैं, जो AGTA, गन्ना पर्यवेक्षक तथा अन्य कृषि प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्लिटिकोण से अत्यंत उपयोगी हैं।

  1. अल्प दिवस पौधों (Short Day Plant) में पुष्पन के लिए क्या आवश्यक है?

    A) अधिक प्रकाश अवधि
    B) कम अंधकार अवधि
    C) लंबी अंधकार अवधि
    D) उच्च तापमान

    सही उत्तर: C) लंबी अंधकार अवधि

  2. निम्न में से कौन-सी फसल दीर्घ दिवस पौधा (LDP) है?

    A) धान
    B) गेहूं
    C) कपास
    D) सोयाबीन

    सही उत्तर: B) गेहूं

  3. दिन-तटस्थ पौधों (Day Neutral Plant) में पुष्पन किस पर निर्भर नहीं करता?

    A) तापमान
    B) जल
    C) प्रकाश अवधि
    D) पोषक तत्व

    सही उत्तर: C) प्रकाश अवधि

  4. IDP का पूर्ण रूप क्या है?

    A) Internal Day Plant
    B) Intermediate Day Plant
    C) International Day Plant
    D) Ideal Day Plant

    सही उत्तर: B) Intermediate Day Plant

  5. निम्न में से कौन-सा अल्प दिवस पौधा है?

    A) जौ
    B) मटर
    C) धान
    D) पालक

    सही उत्तर: C) धान

  6. दीर्घ दिवस पौधों में पुष्पन के लिए आवश्यक दिन अवधि होती है:

    A) 6–8 घंटे
    B) 8–10 घंटे
    C) 10–12 घंटे
    D) 12–14 घंटे या अधिक

    सही उत्तर: D) 12–14 घंटे या अधिक

  7. Photoperiodism शब्द का संबंध किससे है?

    A) प्रकाश की तीव्रता
    B) दिन और रात की अवधि
    C) तापमान
    D) वर्षा

    सही उत्तर: B) दिन और रात की अवधि

  8. निम्न में से कौन-सा दिन-तटस्थ पौधा है?

    A) सोयाबीन
    B) कपास
    C) टमाटर
    D) धान

    सही उत्तर: C) टमाटर

  9. अल्प दिवस पौधों में यदि अंधकार अवधि बीच में टूट जाए तो क्या होगा?

    A) पुष्पन बढ़ेगा
    B) पुष्पन नहीं होगा
    C) उत्पादन बढ़ेगा
    D) कोई प्रभाव नहीं

    सही उत्तर: B) पुष्पन नहीं होगा

  10. Photoperiodism की खोज किसने की थी?

    A) डार्विन
    B) ब्लैकमैन
    C) गार्नर और एलार्ड
    D) मेंडल

    सही उत्तर: C) गार्नर और एलार्ड
प्रकाश अवधि (Photoperiodism) पौधों के पुष्पन को नियंत्रित करने वाला महत्वपूर्ण कारक है। SDP, LDP, DNP और IDP की सही समझ से किसान उचित फसल और बुवाई समय का चयन कर सकते हैं। यह विषय कृषि प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे कृषि  सुपरवाइजर, कृषि प्रावधिक सहायक (AGTA), गन्ना पर्यवेक्षक आदि परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी व महत्वपूर्ण है।

Post a Comment

0 Comments