Hot Posts

6/recent/ticker-posts

UPSSSC AGTA परीक्षा 2025: 13 जुलाई को पूछे गए Computer के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न

UPSSSC AGTA Computer विषय से पूछे गए 15 प्रश्न

इस पोस्ट में हम कृषि प्राविधिक सहायक (AGTA) परीक्षा 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर रहे हैं, जिसे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 13 जुलाई 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में UPSSSC Computer विषय से पूछे गए 15 महत्वपूर्ण प्रश्नों को इस पोस्ट में विस्तार से प्रस्तुत किया गया है, जो परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी हैं।

यहाँ दिए गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर UPSSSC आयोग द्वारा जारी की गई अंतिम संशोधित उत्तर कुंजी (Final Revised Answer Key) से मिलान करके बताए गए हैं, जिससे अभ्यर्थियों को विश्वसनीय और प्रमाणिक जानकारी प्राप्त हो सके।

यह पोस्ट UPSSSC AGTA, गन्ना पर्यवेक्षक, ADO एवं अन्य UPSSSC परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए Computer Awareness को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी।

AGTA, 15 Computer Question


AGTA Computer के परीक्षा-उपयोगी प्रश्न (PYQ)

66. एमएस वर्ड में, ______ सुविधा का उपयोग प्रत्येक पृष्ठ के शीर्ष पर सामग्री प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है, जबकि ______ सुविधा का उपयोग कई प्राप्तकर्ताओं के लिए पत्रों या ईमेल को निजीकृत करने के लिए किया जाता है।

(A) ट्रैक चेंजेस; हेडर
(B) स्टाइल्स; मेल मर्ज
(C) हेडर; मेल मर्ज✅
(D) मेल मर्ज; ट्रैक चेंजेस
(E) उपयुक्त में से कोई नहीं

67. MS Excel के बारे में गलत कथन की पहचान कीजिए :

(A) आप सेल लॉकिंग का उपयोग करके अलग-अलग (व्यक्तिगत) सेल को सुरक्षित कर सकते हैं।
(B) Excel उपयोगकर्ताओं को ड्रॉप-डाउन सूचियाँ बनाने की अनुमति देता है।
(C) Excel में चार्ट संख्यात्मक डेटा को विज़ुअलाइज़ करने में मदद करते हैं।
(D) एक वर्कशीट में अधिकतम 16,384 कॉलम हो सकते हैं।
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं ✅

68. लिथियम-आयन बैटरियों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

I. लिथियम-आयन बैटरियाँ गैर-रिचार्जेबल उपकरणों में उपयोग की जाने वाली सबसे आम बैटरियाँ हैं।
II. लिथियम-आयन बैटरियों का व्यापक रूप से लैपटॉप, मोबाइल फोन, ई-बाइक, ई-स्कूटर और पावर टूल्स में उपयोग किया जाता है।
III. लिथियम-आयन बैटरियाँ बहुत ज्वलनशील हो सकती हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?

(A) केवल II और III✅
(B) केवल I और III
(C) केवल I और II
(D) I, II और III
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

69. निम्नलिखित में से कौन-सा, मजबूत ईमेल पासवर्ड का उदाहरण है ?

(A) qwerty
(B) UserBirthdate
(C) password123
(D) 8@Qv!X5#n$✅
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

70. ब्लूटूथ तकनीक के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

I. ब्लूटूथ, ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप (SIG) द्वारा बनाए गए मानक पर आधारित है।
II. यह बिना लाइसेंस वाले 2.4 GHz बैंड में काम करता है।
III. बैंडविड्थ 1 से 24 एमबीपीएस (संस्करण के आधार पर) तक की रेंज वाली होती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?

(A) केवल II और III
(B) केवल I और III
(C) केवल I और II
(D) I, II और III✅
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

सूची I (क्रिया / विशेषता) सूची II (परिणाम)
a. ऑटो-रिस्पॉन्डर i. आने वाले ईमेल का स्वचालित रूप से उत्तर देता है
b. संग्रह (आर्काइव) ii. ईमेल को पहले से देखे गए के रूप में सेट करता है
c. पढ़े हुए के रूप में चिह्नित iii. ईमेल को बिना डिलीट किए इनबॉक्स से स्टोरेज के लिए ले जाता है
d. फ़िल्टर / नियम iv. मानदंडों के आधार पर ईमेल को स्वचालित रूप से फ़ोल्डरों में व्यवस्थित करता है

कूट:

(A) a-ii, b-i, c-iv, d-iii
(B) a-iii, b-iv, c-i, d-ii
(C) a-iv, b-iii, c-ii, d-i
(D) a-i, b-iii, c-ii, d-iv✅
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

72. प्रॉक्सी सर्वर का प्राथमिक कार्य क्या है?

(A) उपयोगकर्ता और इंटरनेट के बीच प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करना✅
(B) नियमित सिस्टम बैकअप बनाना और प्रबंधित करना
(C) सभी संवेदनशील उपयोगकर्ता डेटा को एन्क्रिप्ट और सुरक्षित करना
(D) सिस्टम से मैलवेयर का पता लगाना और उसे हटाना
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

73. ‘जीरो-डे वल्नरेबिलिटी’ से क्या तात्पर्य है?

(A) एक कमजोरी जिसके बारे में हमलावरों को पता है, लेकिन विक्रेता द्वारा अभी तक पैच नहीं किया गया है✅
(B) एक ऐसा वायरस जो शून्य दिनों तक रहता है
(C) एक कमजोरी जिसे उसी दिन ठीक कर दिया गया जिस दिन वह पाई गई थी
(D) एक अस्थायी फ़ायरवॉल बायपास
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्रश्न 74. प्रिंटर प्रकार (सूची I) को उनकी विशेषताओं (सूची II) से सुमेलित कीजिए:

सूची I (प्रिंटर प्रकार) सूची II (विशेषता)
a. इंकजेट iv. कागज पर तरल स्याही की बूँदें छिड़कता है
b. लेजर iii. टोनर पाउडर का उपयोग करके उच्च गति वाली छपाई
c. डॉट मैट्रिक्स ii. पिन का उपयोग करके स्याही रिबन पर प्रहार करता है
d. 3D प्रिंटर i. भौतिक त्रि-आयामी वस्तुएँ बनाता है

कूट:
(A) a-i, b-ii, c-iv, d-iii
(B) a-iii, b-iv, c-i, d-ii
(C) a-iv, b-iii, c-ii, d-i✅
(D) a-ii, b-i, c-iii, d-iv
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

75. ________ नियमों का एक सेट है जो सुरक्षा मापदंडों के आधार पर आने वाले और जाने वाले नेटवर्क ट्रैफिक को नियंत्रित करता है।

(A) राउटर
(B) प्रॉक्सी
(C) फ़ायरवॉल✅
(D) स्विच
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

76. ________ में सभी ऑनलाइन गतिविधियाँ शामिल हैं, जो जानबूझकर या अनजाने में रिकॉर्ड की जाती हैं और ________ वह तकनीक है जिसमें बड़े डेटासेट से पैटर्न निकालना शामिल है।

(A) डिजिटल फुटप्रिंट; डेटा माइनिंग✅
(B) एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन; डिजिटल फुटप्रिंट
(C) गोपनीयता नीति; एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन
(D) डेटा माइनिंग; गोपनीयता नीति
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

77. RAID तकनीक के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

I. RAID कई हार्ड ड्राइव में डेटा संग्रहीत करके अतिरिक्तता के माध्यम से अधिक डेटा विश्वसनीयता प्रदान करता है।
II. RAID विफलता के एकल बिंदुओं को खत्म करने में मदद करता है और डेटा हानि के जोखिम को कम करता है।
III. RAID सिस्टम कई ड्राइव में डेटा वितरित करके रीड/राइट थ्रूपुट और समग्र भंडारण क्षमता को बढ़ा सकता है।

उपयुक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

(A) केवल II और III
(B) केवल I और III
(C) केवल I और II
(D) I, II और III✅
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

78. IPv6 एड्रेस ________ बिट्स लंबे होते हैं, जबकि IPv4 एड्रेस ________ बिट्स लंबे होते हैं।

(A) 128; 64
(B) 128; 32✅
(C) 64; 32
(D) 64; 16
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

79. अभिकथन (A): मेश वाई-फाई सिस्टम पारंपरिक राउटर की तुलना में बेहतर घरेलू कवरेज प्रदान करते हैं।

कारण (R): मेश वाई-फाई एकल नेटवर्क नोड का उपयोग करता है, जिससे वाई-फाई डेड ज़ोन कम हो जाते हैं।

(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परंतु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(B) अभिकथन (A) सही है, परंतु कारण (R) गलत है।✅
(C) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण    (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

(D) अभिकथन (A) गलत है, परंतु कारण (R) सही है।
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

80. अभिकथन (A): विंडोज़ टास्कबार उपयोगकर्ताओं को खुले अनुप्रयोगों के बीच शीघ्रता से स्विच करने की अनुमति देता है।

कारण (R): टास्कबार पर प्रत्येक आइकन केवल न्यूनतम (मिनिमाइज़्ड) अनुप्रयोग का प्रतिनिधित्व करता है।

(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परंतु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(B) अभिकथन (A) गलत है, परंतु कारण (R) सही है।
(C) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(D) अभिकथन (A) सही है, परंतु कारण (R) गलत है।✅
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

⬅ Part 1 | ➡ Part 3 (Q81–Q100)

Post a Comment

0 Comments