Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ADO सहकारिता भर्ती 2026: लोअर पीसीएस के 606 पद, PET 2025 से होगी भर्ती

ADO सहकारिता भर्ती 2026: लोअर पीसीएस के अंतर्गत 606 पद, PET 2025 से होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित लोअर पीसीएस (Lower PCS) के अंतर्गत सहायक विकास अधिकारी (ADO) सहकारिता के 606 पदों पर बड़ी भर्ती आने वाली है। यह भर्ती PET 2025 के माध्यम से कराई जाएगी, इसलिए PET पास अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

ADO सहकारिता, lower pcs ADO cooperative


ADO सहकारिता भर्ती 2026 – मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
पद नाम सहायक विकास अधिकारी (ADO) – सहकारिता
भर्ती माध्यम लोअर पीसीएस
कुल पद 606
PET PET 2025 अनिवार्य
चयन संस्था UPPSC
वेतनमान ₹44,900 – ₹1,42,400 (लेवल-7)
ग्रेड पे 4200
कार्य क्षेत्र उत्तर प्रदेश

PET 2025 से ही क्यों आएगी ADO सहकारिता भर्ती?

उत्तर प्रदेश सरकार की नई भर्ती प्रक्रिया के अनुसार Group-B और Group-C की अधिकांश भर्तियां PET के माध्यम से कराई जा रही हैं। इसी कारण ADO सहकारिता भर्ती 2025 भी PET 2025 से ही आने की संभावना है।

  • PET 2025 पास उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे
  • PET स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग होगी

ADO सहकारिता योग्यता (Expected Eligibility)

योग्यता के बात करे तो एक RTI रिप्लाई के अनुसार इसकी  योग्यता यह रहने वाली है।

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Sc (Agriculture / Economics / Cooperation) B.Com or B.A. (Economics) में स्नातक (Graduation)
  • वरीयता प्राप्त विषय:
    • M.Com.
    • M.A. (Economics)
    • M.Sc (Agriculture/Cooperation)

नोट: B.Com में किसी भी प्रकार की समकक्ष (Equivalent) डिग्री मान्य नहीं होती।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. PET 2025
  2. लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा
  3. दस्तावेज़ सत्यापन

ADO सहकारिता सिलेबस – क्या पढ़ना होगा?

मुख्य परीक्षा (Expected)

  • कृषि विज्ञान, कामर्स एवं अर्थशास्त्र से संबंधित 65 प्रश्न पूछे जाने की संभावना रहेगी। 
  • कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी -15 अंक
  • उत्तर प्रदेश विशेष - 20 अंक
  • वाकी आफिशियल नोटिफिकेशन आने का इंतजार करें।
आफिशियल सिलेबस क्या रहेगा यह विज्ञापन जारी होने पर पूर्ण रूप से स्पष्ट होगा

 

ADO सहकारिता का कार्य क्या होता है?

  • सहकारी समितियों का निरीक्षण
  • किसानों और ग्रामीण संस्थाओं के साथ समन्वय
  • सहकारिता योजनाओं का क्रियान्वयन
  • वित्तीय एवं प्रशासनिक निगरानी

क्यों ADO सहकारिता 2026 एक Golden Opportunity है?

  • 606 पद – बड़ी संख्या में भर्ती
  • स्थायी सरकारी नौकरी
  • ग्रेड पे 4200 के साथ अच्छा वेतन
  • PET पास अभ्यर्थियों के लिए बेहतरीन अवसर
  • लोअर पीसीएस की प्रतिष्ठित भर्ती
  • कंप्टीशन कम रहेगा, क्यों कि स्पेशल योग्यता वाली भर्ती है।

तैयारी अभी से क्यों ज़रूरी?

सहायक विकास अधिकारी (ADO)  सहकारिता इसमें स्पेशल योग्यता रहने के बाबजूद प्रतियोगिता इतनी नहीं रहने वाली है। लेकिन जो अभ्यर्थी अभी से सुनियोजित तैयारी शुरू करेंगे, वही अंतिम चयन तक पहुँच पाएंगे।

ADO सहकारिता भर्ती 2025 PET 2025 से आने वाली लोअर पीसीएस की सबसे महत्वपूर्ण भर्तियों में से एक है। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह अवसर बिल्कुल न छोड़ें और आज से ही PET 2025 की तैयारी शुरू करें। 

आप UPSSSC के अंतर्गत आयोजित होने वाली कृषि की कृषि प्रावधिक सहायक (AGTA) / गन्ना पर्यवेक्षक (CANE SUPERVISOR) या अन्य किसी भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ सकते हैं - Telegram 

FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q-1. ADO सहकारिता भर्ती 2026 कितने पदों पर आएगी?
Ans- ADO सहकारिता भर्ती 2026 लोअर पीसीएस के अंतर्गत कुल 606 पदों पर आने की संभावना है।

Q-2. क्या ADO सहकारिता भर्ती PET 2025 से ही आएगी?
Ans- हाँ, ADO सहकारिता भर्ती 2025 PET 2025 के माध्यम से ही कराई जाएगी और PET पास उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे।

Q-3. ADO सहकारिता के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?

Ans- अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से  B.Com, B.A. (Economics) और B.Sc (Agriculture/Economics) से स्नातक होना अनिवार्य है।
Q-4. ADO सहकारिता का वेतनमान कितना होता है?

Ans- ADO सहकारिता का वेतनमान लेवल-7 के अंतर्गत ₹44,900 से ₹1,42,400 तक होता है तथा ग्रेड पे 4200 होता है।

Post a Comment

0 Comments