फसलों का वर्गीकरण: AGTA, गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा के लिए
कृषि प्रावधिक सहायक (AGTA), गन्ना पर्यवेक्षक (Cane Supervisor) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए फसलों का वर्गीकरण एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आधारभूत विषय है। इस टॉपिक से लगभग हर परीक्षा में सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इसकी स्पष्ट और व्यवस्थित समझ परीक्षा में सफलता के लिए आवश्यक मानी जाती है।
छात्रों के अध्ययन को आसान बनाने के उद्देश्य से इस लेख में फसलों के वर्गीकरण को सरल भाषा, टेबिल और उपयुक्त उदाहरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है, ताकि अभ्यर्थी कम समय में विषय को आसानी से समझ सकें और लंबे समय तक याद रख सकें। AGTA, Cane Supervisor तथा अन्य कृषि भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में विशेष रूप से सहायक सिद्ध होगा।
1. अनाज वाली फसलें (Family – Poaceae)
(i) रबी फसलें
| फसल | वैज्ञानिक नाम | बीज दर (किग्रा./हे.) |
|---|---|---|
| गेहूँ | Triticum aestivum | ड्रिलिंग – 100 डिब्लिंग – 25–30 |
| जौ | Hordeum vulgare | 75–100 |
(ii) खरीफ फसलें
| फसल | वैज्ञानिक नाम | बीज दर (किग्रा./हे.) |
|---|---|---|
| धान | Oryza sativa |
छिटकाव – 100 ड्रिलिंग – 60–80 हाइब्रिड – 15–20 नर्सरी – 1.5–3 kg/m² |
| मक्का | Zea mays |
संकर – 18–20 हाइब्रिड – 20–25 |
| बाजरा (मोटा अनाज) | Pennisetum glaucum | 4–5 |
| ज्वार (मोटा अनाज) | Sorghum bicolor | 9–12 |
| मड़ुआ / रागी | Eleusine coracana | 15–20 |
2. दलहनी फसलें (Family – Fabaceae)
(i) रबी दलहनी फसलें
| फसल | वैज्ञानिक नाम | बीज दर (किग्रा./हे.) |
|---|---|---|
| चना (देसी) | Cicer arietinum | 60–80 |
| चना (काबुली) | Cicer arietinum | 80–100 |
| मसूर | Lens culinaris | 30–40 |
| मटर | Pisum sativum |
दाना हेतु – 75–100 सब्जी हेतु – 100–120 |
| खेसारी / चिकलिंग पी | Lathyrus sativus | 40–60 |
(ii) खरीफ दलहनी फसलें
| फसल | वैज्ञानिक नाम | बीजदर (कि.ग्रा./हेक्टेयर) |
|---|---|---|
| अरहर / पीजन पी / रेड ग्राम / लाल चना | काजानस काजन | 12 – 15 |
| ग्रीन ग्राम / मूंग | विग्ना रेडियाटा | 16 – 20 |
| उड़द / ब्लैक ग्राम (AGTA EXAM 3446) | विग्ना मुंगो | 12 – 15 |
| चवला / लोबिया | विग्ना साइनेंसिस | 15 – 20 |
| राजमा / फ्रेंच बीन / किडनी बीन | फेजियोलस वल्गैरिस | 120 – 140 |
| मोट बीन | विग्ना एकोनिटिफोलिया | 10 |
| सोयाबीन (दलहन व तिलहनी फसल) | ग्लाइसिन मैक्स | 70 – 80 |
3. तेल वाली फसलें (Oilseeds)
(i) रबी तिलहनी फसलें
| फसल / कुल | वैज्ञानिक नाम | बीजदर (कि.ग्रा./हेक्टेयर) |
|---|---|---|
| सरसों – क्रूसीफेरी | ब्रैसिका spp. | 5 |
| अलसी – लिनिएसी (रेशा व तेल फसल) | लिनम यूसिटेटिसिमम | 12 – 15 |
| कुसुम – कम्पोजिटी / एस्टेरेसी | कार्थामस टिंक्टोरियस | 18 – 20 |
4. रेशा वाली फसलें
(i) खरीफ फसलें
| फसल / कुल | वैज्ञानिक नाम | बीजदर (कि.ग्रा./हेक्टेयर) |
|---|---|---|
| मूंगफली – लेग्यूमिनोसी | एराकिस हाइपोजिया | छिलका = 80 – 100 विस्तारित = 60 – 80 |
| तिल – पेडालिएसी | सेसमम इंडिकम | 3 – 4 |
| अरंडी – यूफोर्बिएसी | रिसिनस कम्युनिस | 12 – 15 |
| फसल / कुल | वैज्ञानिक नाम | बीजदर (कि.ग्रा./हेक्टेयर) |
|---|---|---|
| कपास – मालवेसी | गॉसिपियम spp. |
देशी = 10 – 18 अमेरिकन = 18 – 20 संकर = 2 – 3 Bt cotton = 1 – 1.5 |
| जूट – टीलिएसी | कोरकस spp. | 6 – 8 |
| सनाई – लेग्यूमिनसी (रेशा व हरी खाद) | क्रोटेलरिया जूनिया | 20 – 25 (बीज हेतु) 40 – 50 (हरी खाद हेतु) |
| हेम्प / मेरटा – मालवेसी | हिबिस्कस कैनाबिनस | 12 – 15 |
5. शर्करा वाली फसलें
(i) खरीफ फसलें
| फसल / कुल | वैज्ञानिक नाम | बीजदर |
|---|---|---|
| गन्ना – ग्रेमिनी | सेकरम ऑफिसिनेरम |
तीन आँख = 35 – 40 हजार टुकड़े दो आँख = 80 हजार टुकड़े |
(ii) रबी फसलें
| फसल / कुल | वैज्ञानिक नाम | बीजदर (कि.ग्रा./हेक्टेयर) |
|---|---|---|
| चुकन्दर – चेनोपोडिएसी | बीटा वल्गैरिस | 8 – 10 |
6. औषधीय फसलें
| फसल / कुल | वैज्ञानिक नाम | बीजदर (कि.ग्रा./हेक्टेयर) |
|---|---|---|
| तम्बाकू – सोलानेसी (रबी फसल) | निकोटियाना spp. | 2 – 3 |
7. चारे वाली फसलें (Fooder crop)
(i) खरीफ फसलें
| फसल / कुल | वैज्ञानिक नाम | बीजदर (कि.ग्रा./हेक्टेयर) |
|---|---|---|
| ग्वार / क्लस्टर बीन – लेग्यूमिनसी | सायमोप्सिस टेट्रागोनोलोबा | 15 – 20 |
(ii) रबी फसलें
| फसल / कुल | वैज्ञानिक नाम | बीजदर (कि.ग्रा./हेक्टेयर) |
|---|---|---|
| जई – ग्रेमिनी | एवेना सैटाइवा | 100 |
| लुसर्न / रिजका – लेग्यूमिनसी | मेडिकागो सैटाइवा | 20 – 25 |
| बरसीम / इजिप्शियन क्लोवर – लेग्यूमिनसी | ट्राइफोलियम एलेक्जेन्ड्रिनम | 25 – 30 |
8. बीजीय मसाले वाली फसलें
(i) रबी फसलें
| फसल / कुल | वैज्ञानिक नाम | बीजदर (कि.ग्रा./हेक्टेयर) |
|---|---|---|
| जीरा – अम्बेलीफेरी | क्यूमिनम साइनम | 12 – 15 |
| धनिया – अम्बेलीफेरी | कोरिएन्ड्रम सैटाइवम | 15 – 20 |
| मेथी – लेग्यूमिनसी | ट्राइगोनैला फोइनम ग्रेकम | 20 – 25 |
| सौंफ – अम्बेलीफेरी | फोइनिकुलम वल्गेयर | 8 – 10 |
Types of Fruits in Hindi – फलों के प्रकार और उदाहरण
फलों के पकने के आधार पर वर्गीकरण
A. क्लाइमेट्रिक (Climatic) फल – इस प्रकार के फल पौधे से तुड़ाई करने के बाद भी पकते रहते हैं, जैसे – आम, केला, चीकू, पपीता, अंजीर, सेब, नाशपाती, आड़ू, अमरूद आदि।
B. नॉन-क्लाइमेट्रिक (Non-climatic) फल – पौधे से तुड़ाई करने के बाद नहीं पकते हैं, जैसे – नींबू वर्गीय फल, अंगूर, अनार, पाइनएप्पल, बेर, लीची, आंवला आदि।
जलवायु के आधार पर फलों का वर्गीकरण
A. उष्ण (Tropical) जलवायु वाले फल – आम, केला, पपीता, कटहल, पाइनएप्पल, काजू, नारियल, चीकू आदि।
B. शीतोष्ण (Temperate) जलवायु वाले फल – सेब, नाशपाती, बादाम, स्ट्रॉबेरी आदि।
C. उपोष्ण (Sub-Tropical) जलवायु वाले फल – फालसा, बेर, अंगूर, लीची, बेल, आंवला, खजूर, अनार, नींबू, संतरा, अमरूद, अंजीर आदि।
फलों के प्रकार (Fruit type) के आधार पर वर्गीकरण
- सरस (Berry) – केला, पपीता, अंगूर, खजूर, अमरूद, सुपारी
- ड्रूप / अष्ठिल (Stone) – आम, बेर, कॉफी, नारियल, जामुन
- बलूस्टा – अनार
- पेपो – तरबूज, खरबूज, ककड़ी
- पॉम – सेब
- हेस्पेरिडियम – नींबू
- सोरोसिस – पाइन एप्पल
- केप्सुल – भिंडी, आंवला
- सीजोकार्प – गाजर
- नट – लिची, काजू
खाने वाले भाग के आधार पर फलों का वर्गीकरण
- थैलेमस – सेब, नाशपाती
- एंडोकार्प – नारियल
- मीजोकार्प – पपीता, आम
- प्लेसेंटा – बेल
- ज्यूसी सीड कोट / एरिल – अनार
- ब्रैक्ट्स – पाइन एप्पल
- थैलेमस – सेब, स्ट्रॉबेरी
- फलेसी एरिल – लीची
- ज्यूसी प्लेसेंटा हेयर – नींबूवर्गीय
- थैलेमस व पेरिकार्प – अमरूद
- मीजोकार्प व एंडोकार्प – केला, आँवला
- पेरिकार्प व प्लेसेंटा – अंगूर
- पेरिकार्प – बेर, खजूर
Types of Vegetables in Hindi – सब्जियों के प्रकार और उदाहरण
| कुल | नाम | वानस्पतिक नाम | खाने वाला भाग | उत्पत्ति |
|---|---|---|---|---|
| एलियसी | प्याज | Allium cepa | बल्ब (Bulb) | मध्य एशिया |
| एलियसी | लहसुन | Allium sativum | कलियाँ (Cloves) | मध्य एशिया |
| चिनोपोडिएसी | पालक | Spinacia oleracea | पत्तियाँ | मध्य एशिया |
| एमरेन्थेसी | चौलाई | Amaranthus spp. | पत्तियाँ, तना | भारत |
| क्रूसीफेरी / ब्रैसिकेसी | फूलगोभी | Brassica oleracea var. botrytis | कर्ड (Curd) | यूरोप |
| क्रूसीफेरी / ब्रैसिकेसी | पत्तागोभी | Brassica oleracea var. capitata | हेड (Head) | यूरोप |
| क्रूसीफेरी / ब्रैसिकेसी | मूली | Raphanus sativus | जड़ (Root) | यूरोप |
| कुकुर्बिटेसी | खीरा | Cucumis sativus | फल | भारत |
| कुकुर्बिटेसी | करेला | Momordica charantia | फल | भारत |
| सोलेनेसी | आलू | Solanum tuberosum | कंद (तना) | दक्षिण अमेरिका |
| सोलेनेसी | टमाटर | Lycopersicon esculentum | फल | दक्षिण अमेरिका |
| सोलेनेसी | बैंगन | Solanum melongena | फल | भारत |
| लेग्युमिनोसी (फैबेसी) | मटर | Pisum sativum | फली | भारत |
| लेग्युमिनोसी (फैबेसी) | राजमा | Phaseolus vulgaris | फली | मेक्सिको |
कृषि प्रावधिक सहायक (AGTA) 3446 भर्ती 2024 में इस टॉपिक से पूछे गए प्रश्न-
Q-1. निम्नलिखित फसलों का उनके सही वर्गीकरण श्रेणी से मिलान कीजिए :
| सूची 1 (फसल) | सूची 2 (वर्गीकरण श्रेणी) |
|---|---|
| a. चावल | i. रेशेदार फसल |
| b. गन्ना | ii. तिलहन फसल |
| c. मूंगफली | iii. अनाज फसल |
| d. जूट | iv. नकदी फसल |
नोट- आयोग ने संशोधित उत्तरकुजी में विग्ना मूंगो और लघु मोटे अनाज वाले प्रश्न पर सभी को फुल मार्क दिया है।
💬 आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है
अगर इस पोस्ट से जुड़ा
- ❓ कोई सवाल
- 💡 कोई सुझाव
- 📘 किसी टॉपिक पर अगली पोस्ट की मांग
तो नीचे Comment Box में जरूर लिखें।
हम आपकी हर समस्या का उत्तर देने की कोशिश करते हैं 🙏



0 Comments