UPSSSC कृषि प्राविधिक सहायक (AGTA) 2026 सिलेबस – परीक्षा पैटर्न व तैयारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित कृषि प्राविधिक सहायक (Agriculture Technical Assistant – AGTA) परीक्षा उत्तर प्रदेश की एक प्रमुख कृषि आधारित भर्ती परीक्षा है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश कृषि विभाग में तकनीकी सहायकों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है। AGTA पद का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना तथा सरकारी कृषि योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना है।
कृषि प्राविधिक सहायक परीक्षा का सिलेबस काफी हद तक गन्ना पर्यवेक्षक, कृषि प्रावधिक सहायक और अन्य कृषि विभाग की परीक्षाओं से मिलता-जुलता होता है। इस लेख में AGTA परीक्षा 2026 के लिए पूरा सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और तैयारी की रणनीति विस्तार से बताई गई है।
AGTA परीक्षा का परिचय
कृषि प्राविधिक सहायक (AGTA) पद समूह ‘ग’ (Group C) के अंतर्गत आता है। इस पद पर चयनित अभ्यर्थी कृषि विभाग के अंतर्गत ब्लॉक और तहसील स्तर पर कार्य करते हैं। इनका कार्य किसानों को बीज, उर्वरक, सिंचाई, फसल सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देना होता है।
AGTA परीक्षा में मुख्य रूप से कृषि विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं, साथ ही कंप्यूटर ज्ञान और उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान भी शामिल रहता है। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होती है।
AGTA परीक्षा पैटर्न
UPSSSC AGTA परीक्षा का पैटर्न निम्नलिखित प्रकार का होता है:
- परीक्षा का प्रकार – वस्तुनिष्ठ (Objective Type)
- कुल प्रश्न – 100
- कुल अंक – 100
- समय अवधि – 2 घंटे
- नकारात्मक अंकन – प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक
सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होते हैं। परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवार को सही उत्तरों के साथ-साथ नकारात्मक अंकन का भी ध्यान रखना आवश्यक है।
AGTA सिलेबस - विषयवार विवरण
भाग 1 : कृषि विज्ञान (Agriculture)
AGTA परीक्षा का सबसे महत्वपूर्ण भाग कृषि विज्ञान होता है। इस खंड से सबसे अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें निम्नलिखित विषय शामिल हैं:
- फसल उत्पादन एवं फसल वर्गीकरण, खरीफ, रबी एवं जायद फसलें, बीज विज्ञान, बीज उत्पादन एवं बीज प्रमाणीकरण - 25 अंक
- मृदा के प्रकार, मृदा उर्वरता एवं मृदा संरक्षण, सिंचाई के स्रोत एवं जल प्रबंधन, खाद, उर्वरक - 15 अंक
- कृषि प्रसार एवं ग्रामीण विकास - 5अंअ
- कृषि अर्थशास्त्र- 5 अंक
- पशुपालन, दुग्ध उत्पादन एवं मत्स्य पालन - 5अंक
- पादप प्रजनन व क्राप फिजियोलॉजी -10 अंक
कृषि विज्ञान से जुड़े प्रश्न प्रायः स्नातक स्तर के होते हैं। उम्मीदवारों को कृषि की मूल अवधारणाओं को अच्छी तरह समझना चाहिए।
भाग 2 : कंप्यूटर ज्ञान
कृषि प्राविधिक सहायक परीक्षा में कंप्यूटर ज्ञान का उद्देश्य उम्मीदवारों की डिजिटल समझ का मूल्यांकन करना है। इस खंड में सामान्य स्तर के प्रश्न पूछे जाते हैं:
- कंप्यूटर का परिचय
- हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर
- ऑपरेटिंग सिस्टम
- MS Word, MS Excel, MS PowerPoint
- इंटरनेट, ई-मेल एवं नेटवर्किंग
- डिजिटल इंडिया
- साइबर सुरक्षा एवं कंप्यूटर वायरस
यह खंड आसान होता है और सही तैयारी करने पर अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।
भाग 3 : उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान
AGTA परीक्षा में उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान का विशेष महत्व होता है। इसमें निम्नलिखित विषय शामिल हैं:
- उत्तर प्रदेश का इतिहास एवं संस्कृति
- भूगोल, नदियाँ, जलवायु
- उत्तर प्रदेश की कृषि एवं फसलें
- राज्य की प्रमुख योजनाएँ
- करंट अफेयर्स (विशेषकर कृषि आधारित)
- उत्तर प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
UP GK से जुड़े प्रश्न स्थिर और समसामयिक दोनों प्रकार के होते हैं।
AGTA परीक्षा की तैयारी कैसे करें:
AGTA परीक्षा में सफलता के लिए एक सही रणनीति बनाना बहुत आवश्यक है। सबसे पहले पूरे सिलेबस को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसे विषयवार विभाजित करें। कृषि विषयों को अधिक समय दें क्योंकि यही मुख्य स्कोरिंग सेक्शन है।
कंप्यूटर और UP GK के लिए नियमित अभ्यास करें। रोजाना थोड़ा-थोड़ा पढ़ना ज्यादा लाभदायक होता है। पुराने प्रश्न पत्रों का अध्ययन करने से परीक्षा के पैटर्न की अच्छी समझ बनती है।
UPSSSC कृषि प्राविधिक सहायक (AGTA) परीक्षा 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। जो कृषि विभाग में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। सही सिलेबस, बेहतर रणनीति और नियमित अभ्यास से इस परीक्षा में सफलता निश्चित की जा सकती है। यदि आप अभी से तैयारी शुरू करते हैं तो चयन पाना आसान हो सकता है। AGTA 3446 पदों की भर्ती की परीक्षा सम्पन्न हो गई है। तथा अब कृषि प्रावधिक सहायक की भर्ती 2026 में 2759 पदों पर अप्रैल तक आने की प्रबल संभावना है। आप लोग अभी से तैयारी शुरू कर दीजिए।
AGTA की इस प्रकार से करे तैयारी:
- पूरे सिलेबस के शॉर्ट नोट्स बनाएं
- कृषि विषयों पर विशेष ध्यान दें
- सरकारी योजनाओं को नियमित अपडेट करें
- मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस सेट हल करें
- नकारात्मक अंकन को ध्यान में रखें
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
उत्तर: UPSSSC कृषि प्राविधिक सहायक (AGTA) परीक्षा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली एक राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से कृषि विभाग में तकनीकी सहायकों की नियुक्ति की जाती है।
उत्तर: AGTA परीक्षा के लिए अभ्यर्थी के पास कृषि में स्नातक डिग्री या इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता होना आवश्यक है।
उत्तर: हाँ, AGTA परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन व्यवस्था होती है।
उत्तर: हाँ, AGTA और गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा के सिलेबस में समानता होती है। गन्ना पर्यवेक्षक में कम्प्यूटर CCC अनिवार्य है। जब कि कृषि प्रावधिक सहायक में CCC नहीं मांगते।
उत्तर: AGTA परीक्षा 2026 की तिथि UPSSSC द्वारा आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।



0 Comments