Hot Posts

6/recent/ticker-posts

2026 में गन्ना पर्यवेक्षक कैसे बने? | सिलेबस, पैटर्न और तैयारी

हेलो दोस्तों नमस्कार, कृषि के इस ब्लॉग/वेबसाइट पर आपका स्वागत है। इस पोस्ट में बात करेंगे उत्तर प्रदेश गन्ना पर्यवेक्षक 2026 के पाठ्यक्रम के बारे में, कि इसमें पाठ्यक्रम व योग्यता क्या रहने वाली है।

Cane supervisor Syllabus 2026


गन्ना पर्यवेक्षक पाठ्यक्रम 2026 | UPSSSC Cane Supervisor Syllabus in Hindi

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित गन्ना पर्यवेक्षक (Cane Supervisor) परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह पोस्ट बेहद महत्वपूर्ण है। इस पोस्ट में आपको गन्ना पर्यवेक्षक पाठ्यक्रम 2026, परीक्षा पैटर्न, विषयवार सिलेबस और तैयारी की पूरी जानकारी हिंदी में दी जा रही है।

गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 में पाठ्यक्रम पूर्णतः बदल दिया गया है। अब पाठ्यक्रम को तीन भागों में बांटा गया है पहले भाग कृषि जिसमें फसल विज्ञान, जैव तकनीक, पादप प्रजनन व क्राप फिजियोलॉजी, मृदा विज्ञान, कृषि प्रसार कृषि अर्थशास्त्र एवं योजनाएं व पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान। दूसरे भाग में उत्तर प्रदेश स्पेशल तथा तीसरे भाग में कम्प्यूटर को शामिल किया गया है। 

गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा पैटर्न 2026

  • कुल प्रश्न - 100
  • कुल अंक- 100
  • प्रश्नों का प्रकार- वस्तुनिष्ठ 
  • नकारात्मक अंकन- 0.25% का नकारात्मक अंकन होता है।

गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा 2026 : योग्यता (Eligibility criteria)


UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 – योग्यता 
भर्ती बोर्ड UPSSSC
पद नाम गन्ना पर्यवेक्षक (Cane Supervisor)
परीक्षा वर्ष 2026
योग्यता स्नातक कृषि + CCC
परीक्षा माध्यम हिंदी
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा + दस्तावेज सत्यापन

UPSSSC Cane Supervisor Syllabus 2026 विषयवार 

गन्ना पर्यवेक्षक सलैबस को 3 भागों में विभाजित किया गया है।

भाग विषय अंक
1 कृषि विज्ञान 65
2 उत्तर प्रदेश स्पेशल  20
3 कम्प्य़ूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी 15

गन्ना पर्यवेक्षक सिलेब्स विषयवार

भाग- 1 कृषि विज्ञान - ( फसल विज्ञान- 25 अंक)

  • फसलों का वर्गीकरण, उत्तर प्रदेश में उगाई जाने वाली प्रमुख खाद्यान्न,दलहनी, तिलहनी, नकदी, रेशेदार वाली फसलें एवं चारे वाली फसलें, और फल फूल एवं सब्जी वाली फसलें।
  • फसल कटाई उपरांत उपज प्रबंधन 
  • फल एवं सब्जी का संरक्षण व प्रोसेसिंग 
  • फसल चक्र के सिद्धांत एवं फसल प्रणाली खेती के प्रकार जैसे शुष्क खेती एकीकृत फसल प्रणाली बहुफसली अंतःफसली,  प्राकृतिक खेती,  जैविक खेती का महत्व एवं प्रकार, सामाजिक एवं आर्थिक उपयोग।
  • बीज का महत्व, प्रकार एवं उत्पादन। बीज शोधन की विधियां एवं महत्व।
  • कृषि के सामान्य सिद्धांत, उद्देश्य एवं इसका महत्व एवं उनमें प्रयोग होने वाले मुख्य उपकरण व रसायनों के नाम एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन।
  • प्रमुख फसलों के कीट एवं रोग तथा उनका प्रबंधन
  • उपज भंडारण की विधियां सिद्धांत तथा भंडारण व उपज की गुणवत्ता को प्रभावित करने वाले कारक तथा उनका प्रबंधन।

जैव तकनीक, पादप प्रजनन व क्राप फिजियोलॉजी - 10 अंक

  • जैव विज्ञान का कृषि में महत्व एवं उपयोग।
  • अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन के सिद्धांत। 
  • प्रकाश संश्लेषण शोषण वाष्पोत्सर्जन पौधों की एनाटॉमी एवं मेटाबोलिज्म।

मृदा विज्ञान एवं जल प्रबंधन - 15 अंक

  • मृदा के गुण इसके अवयव मृदा बनने की प्रक्रिया मृदा अपरदन के प्रकार एवं इसकी रोकथाम के प्रभावी उपाय।
  • मृदा में पाए जाने वाले आवश्यक पोषक तत्व, महत्व तथा कमी से होने वाले विकार।
  • उर्वरकों का वर्गीकरण एवं पोषक तत्वों की मात्रा तथा उपयोग की विधियां।
  • एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, जैव उर्वरक/ जैविक खादों के प्रकार महत्व एवं लाभ। 
  • मृदा सर्वेक्षण मर्दा नमूना लेने की विधियां तथा मृदा संरक्षण तकनीक।
  • सिंचाई के साधन विधियां तथा उनके लाभ।
  • जल निकास की मूल अवधारणा एवं विधियां
  • जल संचयन क्षेत्र प्रबंधन (वाटरशेड मैनेजमेंट)
  • प्रदूषण के प्रकार पर्यावरण संरक्षण।

कृषि प्रसार - 5 अंक

  • कृषि प्रसार एवं ग्रामीण विकास के सिद्धांत 
  • प्रसार विधि दृश्य एवं श्रव्य साधन एवं उनका वर्गीकरण 
  • प्रशिक्षण- लक्ष्य महत्व एवं प्रकार 
  • भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न ग्रामीण विकास एवं किसानों के उत्थान के लिए यजनाएं।

कृषि अर्थशास्त्र एवं योजनाएं- 5 अंक

  • 1 ट्रिलियन इकोनामी हेतु उत्तर प्रदेश का कृषि कार्यों के माध्यम से योगदान।
  • कृषि संबंधी आर्थिक सुधार। 
  • कृषि जिन्सों आयात एवं निर्यात की अवधारणा।
  • कृषि का योजना निर्धारण।
  • कृषि सांख्यिकी के सिद्धांत। 
  • कृषि अर्थशास्त्र का सिद्धांत एवं उपयोगिता। 
  • फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)
  • कृषि विपणन।

पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान 

  • पशुपालन में काम आने वाली पशुओं की विभिन्न नस्लें पोषण एवं प्रबंधन।
  • पशु प्रजनन उद्देश्य एवं विधियां।
  • दुग्ध उत्पादन एवं वितरण।
  • कुक्कुट पालन एवं मत्स्य पालन मधुमक्खी पालन रेशम कीट पालन। 
  • पशुओं की प्रमुख बीमारी लक्षण निदान और उपचार 

भाग -2 उत्तर प्रदेश स्पेशल 

  • उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी 
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाएं 
  • उत्तर प्रदेश का संक्षिप्त अवलोकन 
  • उत्तर प्रदेश की भौतिक संरचना एवं जलवायु 
  • उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियां एवं झीलें 
  • उत्तर प्रदेश की वन्य सम्पदा तथा वन्य जीव एवं खनिज 
  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख व्यक्तित्व 
  • उत्तरप्रदेश शिक्षा साहित्य एवं पत्र-पत्रिका 
  • उत्तर प्रदेश के मेले,कला एवं उत्सव 
  • उत्तर प्रदेश का आर्थिक परिदृश्य 
  • उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियां 
  • संग्रहालय, संगठन, संस्थान, विशेष स्थल
  • उत्तर प्रदेश का राजनीतिक एवं प्रशासनिक ढांचा 
  • उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक अध्ययन 
  • उत्तर प्रदेश समसामयिक घटनाएं।

भाग-3 कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी -15 अंक

  • कंप्यूटर एवं सूचना तकनीक का परिचय 
  • हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर 
  • ऑपरेटिंग सिस्टम 
  • स्प्रेडशीट तथा ईमेल 
  • सोशल नेटवर्किंग
  • ई-गवर्नेंस की जानकारी 
  • डिजिटल वित्तीय उपकरण और अनुप्रयोग 
  • इंटरनेट एवं वर्ल्ड वाइड वेब www का परिचय 
  • भविष्य के कौशल और साइबर सुरक्षा का अवलोकन 
  • वर्ड प्रोसेसिंग के तत्व तथा कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में होने वाले तकनीक विकास एवं नवाचार 
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डाटा प्रोसेसिंग, डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर आधारित तथा इस क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां।

गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ):

 Q. गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा 2026 कब होगी?
👉 परीक्षा तिथि नोटिफिकेशन आने के बाद घोषित होगी।

Q. गन्ना पर्यवेक्षक की भर्ती कब आयेगी ?
👉 सितम्बर 2026 तक भर्ती का विज्ञापन आ जाएगा।

Q. गन्ना पर्यवेक्षक का ग्रेड पे तथा वेतन क्या है?
👉 ग्रेड-पे 2400 तथा वेतन ₹45000-50,000 तक मिलता है।


यह सेलेब्स इन परीक्षाओं का भी है
👇👇

AGTA | CANE SUPERVISOR| ADO 

Post a Comment

0 Comments